Breaking
25 Nov 2026, Wed

वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: भवन की वीडियो बनाई तो लगेगा भारी जुर्माना, नियम तोड़ने पर कड़ी सजा

जम्मू कश्मीर

माता वैष्णो देवी को आदिशक्ति मां दुर्गा का एक प्रमुख स्वरूप माना जाता है। उनका प्राचीन मंदिर त्रिकुटा पर्वत की प्राकृतिक गुफा में स्थित है और हर साल बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर आते हैं। मंदिर के भवन, गर्भगृह और पवित्र गुफा में फोटो और वीडियो बनाने की मनाही है। बावजूद इसके, कई लोग नियम तोड़कर वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने हिडन कैमरे का इस्तेमाल कर मंदिर के भवन की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के सुरक्षा स्टाफ ने नया निर्देश जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  चुनाव आयोग पर प्रियंका चतुर्वेदी का हमला, कहा – प्रजातंत्र खत्म करने में जुटा है आयोग

नियम तोड़ने पर कड़ी सजा
सूत्रों के अनुसार, पुलिस और श्राइन बोर्ड का सुरक्षा स्टाफ मंदिर में तीन-परत सुरक्षा जांच कर रहा है। अगर कोई श्रद्धालु गुप्त कैमरा या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ मंदिर में पाया जाता है, तो उसे कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कटरा से लेकर मंदिर तक हर श्रद्धालु की बारीकी से जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया ऐतिहासिक सुधार : प्रदेश में अब कोई भी विद्यालय शिक्षक विहीन नहीं

मंदिर में वीडियो क्यों नहीं बन सकता?
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, फोटो और वीडियो पर प्रतिबंध मंदिर की सुरक्षा, मर्यादा और श्रद्धालुओं की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लगाया गया है। यहां तक कि वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालुओं को भी भवन के अंदर वीडियो या फोटो बनाने की अनुमति नहीं है।

युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पिछले हफ्ते, व्यूज के लालच में एक कंटेंट क्रिएटर युवती ने अपने चश्मे में हिडन कैमरे से मंदिर के भवन की वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद SMVDSB ने पुलिस में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। श्राइन बोर्ड और पुलिस अब लोगों को साफ चेतावनी दे रहे हैं कि मंदिर में नियम तोड़ना भारी पड़ सकता है। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे मंदिर की पवित्रता और सुरक्षा का सम्मान करें और फोटो या वीडियो बनाने से बचें।

ये भी पढ़ें :  ‘मराठी ही होगा मुंबई का मेयर’— उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के लिए किया ऐतिहासिक गठबंधन का ऐलान

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *