सरसी आइलैंड मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा:उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए बाणसागर डूब क्षेत्र के सरसी आइलैंड को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बाणसागर स्थित सरसी आइलैंड में लक्षद्वीप और खंडवा के हनुवंतिया जैसा महसूस होता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पर्यटकों के लिए जिम, 5-स्टार होटलों जैसी सुविधाऐं, आने जाने के लिए स्पीड मोटर बोट और डेस्टिनेशन वेडिंग कार्यक्रम के लिए आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सरसी आइलैंड रिसॉर्ट ब्यौहारी, शहडोल के सभागार में पर्यटन विकास निगम की बैठक में रिसॉर्ट में पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण विषयों पार चर्चा की।

ये भी पढ़ें :  एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में मध्यप्रदेश को फ्रंट रनर स्टेट का दर्जा

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सरसी आइलैंड में पर्यटक परिवार लेकर आयें और यहां रुके इसके लिए भी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। रीवा से सरसी आइलैंड के आवागमन के सुगमता को बेहतर बनाने के प्रबंध किए जायें। जिससे विंध्य क्षेत्र के अमरकंटक, बाधवगढ़, मैहर, मुकुंदपुर टाइगर सफारी जैसे अन्य पर्यटन स्थल में आने वाले पर्यटक भी सरसी आइलैंड में आयें और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाएं।

रिक्त पड़ी भूमि में गौशालाओ का होगा निर्माण

ये भी पढ़ें :  रतलाम मेडिकल कॉलेज में की गयी सफल जागरूक क्लेविकल फ्रैक्चर सर्जरी

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सरसी आइलैंड क्षेत्र में विचरण कर रहे गौवंश के लिए उचित व्यवस्थाए करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरसी आइलैंड क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण के लिए उचित व्यवस्थाएं कराए। सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में रिक्त पड़ी भूमि में 100-100 गायों के लिए गौशालाओ का निर्माण कराया जाए, जिससे गौवंश के संरक्षण के साथ-साथ किसानों की फसलों को भी बचाया जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री ने सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में नीम के पौधे का रोपण भी किया। उप मुख्यमंत्री ने वोट क्लब, जिम आदि सुविधाओं का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें :  समन्वित प्रयासों से स्थिति नियंत्रित, एएनसी कवरेज करें शत-प्रतिशत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उल्लेखनीय है कि सरसी आईलैंड लगभग 15 एकड़ की क्षेत्रफल में बनाया गया है। यहां पर पर्यटकों को पहुंचने के लिए मारकंडेय एवं इटमा में घाट बनाए गए हैं । घाट में वोट, पार्किंग एवं टॉयलेट सहित अन्य प्रकार की सुविधा भी उपलब्ध की गई है। सरसी आईलैंड में पहुंच मार्ग के लिए ग्राम सरसी में भी घाट बनने के लिए प्रस्तावित है। विधायक शरद कोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान सहित अन्य प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment