Breaking
20 Nov 2026, Fri

यूपी में ‘मेगा ट्रांसफॉर्मेशन’ से उद्योगों का बढ़ा भरोसा

यूपी में ‘मेगा ट्रांसफॉर्मेशन’ से उद्योगों का बढ़ा भरोसा

टोक्यो में यूपी निवेश रोड शो में इंडस्ट्री लीडर्स ने कहा, योगी सरकार ने बना दिया यूपी को निवेश का सबसे भरोसेमंद गंतव्य

मिंडा ने इलेक्ट्रॉनिक्स, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी में निवेश का किया ऐलान, 3000–4000 रोजगार होंगे सृजित

टोक्यो/लखनऊ
 जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित यूपी निवेश रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन से पहले देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश को भारत का उभरता औद्योगिक ग्रोथ इंजन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में पिछले नौ वर्षों में व्यापक परिवर्तन हुआ है, जिसने यूपी को निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना दिया है।

मेगा ट्रांसफॉर्मेशन से बदली यूपी की पहचान: राहुल भारती
मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (कॉरपोरेट अफेयर्स) राहुल भारती ने कहा कि लगभग नौ वर्ष पहले तक उत्तर प्रदेश मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के लिए आकर्षक नहीं माना जाता था, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद राज्य में “मेगा ट्रांसफॉर्मेशन” देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को हर क्षेत्र में नंबर-वन बनाने का लक्ष्य रखा और कुछ ही वर्षों में उसके परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे। आज उत्तर प्रदेश राजस्व, वित्तीय अनुशासन, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, कृषि उत्पादन, पौधरोपण, एथेनॉल उत्पादन, हैंडीक्राफ्ट निर्यात और पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में अग्रणी है।

ये भी पढ़ें :  जय माता दी! महानवमी पर दुर्गा पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि इलेक्ट्रिक और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वाहन नीति के कारण यूपी देश में ईवी तथा हाइब्रिड वाहनों की वृद्धि दर में शीर्ष राज्य बन गया है। महत्वपूर्ण बात यह रही कि यह उपलब्धि सरकारी राजस्व में कमी लाए बिना हासिल हुई, बल्कि राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई। राहुल भारती ने यूपी की नीति व्यवस्था को “वाइब्रेंट पॉलिसी इकोसिस्टम” बताते हुए कहा कि मजबूत कानून-व्यवस्था, तेज निर्णय क्षमता और त्वरित क्रियान्वयन उद्योगों के लिए भरोसेमंद वातावरण तैयार करते हैं। सुब्रोस और स्पार्क मिंडा जैसी ऑटो कंपोनेंट कंपनियां यूपी में सक्रिय हैं, जिससे राज्य का ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम मजबूत हुआ है।

ये भी पढ़ें :  बाराबंकी की शहद उत्पादक मधुमक्खीवाला फर्म को मिली ग्लोबल पहचान, न्यूज़ीलैंड के प्रतिनिधि दल ने किया निरीक्षण

स्केल, स्पीड और स्टेबिलिटी का प्रतीक बना यूपी: आकाश मिंडा
रोड शो में मिंडा कोऑपरेशन लि. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश मिंडा ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश स्केल, स्पीड और स्टेबिलिटी का सशक्त उदाहरण है। आधुनिक एक्सप्रेसवे, फ्रेट कॉरिडोर, औद्योगिक हब और प्रो-एक्टिव नीतियों के माध्यम से राज्य मजबूत मैन्युफैक्चरिंग आधार तैयार कर रहा है। उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े कार्यबल और तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजार तक सीधी पहुंच देता है, इसलिए जापानी कंपनियों के लिए यह केवल एक स्थान नहीं, बल्कि दीर्घकालिक औद्योगिक सफलता का लॉन्च पैड है। आकाश मिंडा ने बताया कि स्पार्क मिंडा की यूपी में 14 से अधिक विनिर्माण इकाइयां संचालित हैं, जहां 6000 से अधिक लोग कार्यरत हैं, जिनमें 500 से अधिक दिव्यांगजन शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यीडा क्षेत्र में लगभग 2 लाख वर्गमीटर भूमि का आवंटन मात्र 45 दिनों में पूरा होना राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की गति और पारदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने घोषणा की कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स बैकवर्ड इंटीग्रेशन, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल मोबिलिटी में निवेश करेगी, जिससे अगले 2-3 वर्षों में 3000–4000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *