Breaking
24 Nov 2026, Tue

न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

डुनेडिन
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही 3 वनडे मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है। बुधवार को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 200 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान अमेलिया केर और एम्मा मैक्लियोड ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े। एम्मा 29 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हुईं। केर ने दूसरे विकेट के लिए इजी शार्प 25 के साथ 42 रन की साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए केर और मैडी ग्रीन के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 156 था, कप्तान केर 80 रन की पारी खेलकर आउट हुईं। 106 गेंदों की पारी में केर ने 10 चौके लगाए।

ये भी पढ़ें :  विश्व कप विजेता लेग स्पिनर पीयूष चावला ने सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

ग्रीन और हालिडे ने चौथे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी से टीम का स्कोर 266 तक पहुंचा दिया। हालिडे 40 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुईं। इसी स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका भी लगा।

ग्रीन शतक का मौका चूक गईं और 73 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेलकर आउट हुईं। जेस केर 9 गेंदों पर 13 और विकेटकीपर इजी गेज 11 गेंदों पर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं।

ये भी पढ़ें :  विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा: बृजभूषण सिंह ने किया शोषण, इस बात का सता रहा है डर

न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 303 रन बनाए। 304 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 27.1 ओवर में 103 रन पर सिमट गई और 200 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। जिम्बाब्वे के लिए लोरिन ताशुमा 34 रन बनाकर श्रेष्ठ स्कोरर रहीं।

न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में भी कप्तान अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन किया और 3.1 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। रोजमेरी मायर को 2, जेस केर, ब्रिएर्न इलिंग और नैंसी पटेल को 1-1 विकेट मिले। अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं।

ये भी पढ़ें :  लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर, बिना शादी किए बनना चाहती हैं मां – सुनाई दिल छू लेने वाली ख्वाहिश

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *