Breaking
13 Nov 2026, Fri

दुर्ग निगम का राजस्व बूस्ट: रोजाना 50 लाख की वसूली, वित्तीय वर्ष के आखिरी हफ्ते में तेज़ी

दुर्ग.

वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंतिम सप्ताह में राजस्व वसूली पर निगम प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। रोजाना 50 लाख की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वैसे सभी टैक्स को मिलकर इस बार वसूली का लक्ष्य 47 करोड़ रुपए है। इनमें संपत्ति कर करीब 30 करोड़ आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक अब तक 23 करोड़ संपत्ति कर की वसूली हुई है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों को तय समय में शत प्रतिशत राजस्व वसूली किए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। यही वजह है कि पिछले 10 दिनों में रोजाना अच्छी खासी राजस्व की वसूली की जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष का मात्र 4 दिन शेष है। इसमें भी अवकाश आड़े आ रहा है, नगर निगम प्रशासन ने अवकाश के दिनों में भी काउंटर खोले जाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम दुर्ग द्वारा शहर के समस्त करदाताओं को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व संपत्ति कर / अन्य निगम कर जमा करने हेतु अब केवल अंतिम 4 दिन शेष रह गए हैं। निगम प्रशासन द्वारा करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके अंतर्गत नगर निगम परिसर के टैक्स निरंतर शनिवार-रविवार खुले रखे जा रहे हैं, ताकि नागरिक बिना किसी असुविधा के अपना कर जमा कर सकें।

ये भी पढ़ें :  वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ

अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी
निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि कर संग्रहण को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा काउंटरों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नागरिकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए समय-समय पर व्यवस्था का निरीक्षण भी किया जा रहा है, जिससे करदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को

पेनाल्टी एवं फाइन से बचे
राजस्व अधिकारी आर. के. बोरकर ने कहा है कि समय सीमा के भीतर कर जमा करने से करदाता अनावश्यक पेनाल्टी एवं फाइन से बच सकते हैं, वहीं अंतिम तिथि के पश्चात निगम द्वारा नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसमें जुर्माना, अधिभार एवं अन्य विधिक कार्रवाई शामिल हो सकती है। करदाता अपना टैक्स ऑनलाइन घर बैठे जमा कर सकते है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *