Breaking
14 Nov 2026, Sat

आज से IPL 2026 की शुरुआत: SRH के नए कप्तान ईशान किशन दिखाएंगे गदर या विराट कोहली करेंगे भौकाल

बेंगलुरु 

पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस के लिए आज से इस खेल का सबसे बड़ा त्योहार शुरू होने जा रहा है. सिर्फ तीन हफ्ते ही भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी मनाई और अब इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए तैयार है. एक साथ आईसीसी ट्रॉफी जीतने के बाद अब खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ खेलते नजर आएंगे. पहली बार 2008 में शुरू होने के बाद से आईपीएल की सभी टीमें भारतीय कप्तानों की अगुवाई में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 

पिछले हफ्ते सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को नियमित कप्तान पैट कमिंस के लौटने तक टीम की कमान सौंपी गई है. पटना के 27 साल के ईशान किशन के लिए कप्तानी का मौका किसी सपने के सच होने जैसा है. छह महीने पहले तक उनका करियर खुद की बनाई मुश्किलों में फंसा नजर आ रहा था. कुछ अच्छे संयोगों ने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया. अब किशन पहले से ज्यादा परिपक्व हैं, लेकिन उनकी मासूमियत और मस्ती बरकरार है। 

ये भी पढ़ें :  कुम्हार के श्रम, किसान की उपज और परिवार की आजीविका को प्रकाश दे रहा दीपोत्सव का दीप: सीएम

ईशान किशन के लिए अब असली चुनौती यही है कि वे अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखें. जिसने उनकी टीम में वापसी कराई थी. आईपीएल 2025 में उन्होंने एसआरएच के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा जो सही मायने में उनकी वापसी थी. इसके बाद झारखंड को पहली बार खिताब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया. अब वे टीम के कप्तान हैं जो दिखाता है कि वे अब नए नहीं बल्कि सीनियर और लीडर बन चुके हैं. यह उनके लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। 

ये भी पढ़ें :  15 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए करें ये 10 काम, बढ़ेगा देशभक्ति का जज्बा

ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर
जहां किशन के लिए आईपीएल 2026 बहुत कुछ दांव पर है, वहीं कोहली के लिए ऐसा नहीं लगता. रोहित शर्मा की तरह यह कोहली का पहला आईपीएल है जब वे सिर्फ एक फॉर्मेट के इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं. दोनों ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया. कोहली आईपीएल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (8,661 रन) हैं और सबसे ज्यादा शतक (8) भी उन्हीं के नाम हैं. 37 साल की उम्र में भी वे जबरदस्त फॉर्म में हैं और हर मैच को पूरी गंभीरता से खेलते हैं। 

ये भी पढ़ें :  इंग्लैंड ने ठुकराया आईसीसी का 2 टियर डब्ल्यूटीसी प्रस्ताव

कोहली की सबसे बड़ी खासियत है उनकी प्रोफेशनलिज्म और टीम के लिए पूरी तरह समर्पित रहना. पिछले कुछ दिनों से वे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. शनिवार को आईपीएल 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किशन की एसआरएच के बीच खेला जाएगा. आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने भी कहा, “मैंने विराट को बहुत करीब से देखा है. वे शानदार फॉर्म में हैं, सुपर फिट हैं. वे बहुत हल्के-फुल्के और भूखे नजर आते हैं. वे हमेशा से ही बहुत भूखे और दृढ़ निश्चयी रहे हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *