Breaking
18 Nov 2026, Wed

कॉलेज एडमिशन का इंतजार खत्म: यूजी, पीजी और डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 मई को पहली मेरिट लिस्ट

छतरपुर
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की विभिन्न अध्ययनशालाओं में संचालित स्नातक , स्नातकोत्तर और विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। कुलगुरु प्रो. राकेश कुशवाह एवं कुलसचिव श्री यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन में प्रवेश समितियों ने अपना कार्य प्रारंभ कर दिया है।

ऑनलाइन पंजीयन और महत्वपूर्ण वेबसाइट
प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के दामोदर यादव, CM मोहन यादव से की कार्रवाई की मांग

पहली मेरिट लिस्ट और शुल्क भुगतान का समय
अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं प्रवेश प्रभारी डॉ. आरएस सिसोदिया के अनुसार, प्रवेश के प्रथम चरण का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

सीट आवंटन (मेरिट लिस्ट): स्नातक कक्षाओं के लिए पहली मेरिट लिस्ट 20 मई को जारी की जाएगी, जबकि स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए आवंटन पत्र 21 मई को जारी होंगे।

ये भी पढ़ें :  एमएसटी रेल टिकट बुक करना हुआ और भी आसान

प्रवेश शुल्क: जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें स्नातक स्तर के लिए 20 से 26 मई तक और स्नातकोत्तर के लिए 21 से 26 मई के बीच अपना ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।

शुल्क समय से जमा करना जरूरी: यदि निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा नहीं किया जाता है, तो छात्र का आवंटन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा और सीट अगले छात्र को दे दी जाएगी।

दूसरे चरण की प्रक्रिया और सहायता केंद्र
जो विद्यार्थी प्रथम चरण में आवेदन करने से चूक जाएंगे या जिन्हें सीट आवंटित नहीं होगी, उनके लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया स्नातक हेतु 21 मई और स्नातकोत्तर हेतु 22 मई से प्रारंभ कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बिना शादी के बच्चे पैदा करने में ये देश सबसे आगे, जानें भारत के पड़ोसी और एशिया का हाल

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय परिसर में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या या प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए छात्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *