थाईलैंड ओपन: सिंधू क्वार्टर फाइनल में हारीं, सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे

बैंकाक

 थाईलैंड ओपन में शुक्रवार को भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू क्वार्टर फाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची के विरुद्ध एक गेम की बढ़त गंवाकर हार गईं। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुषों की डबल्स जोड़ी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।

वहीं पुरुष सिंग्ल्स में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद लक्ष्य सेन का सफर भी टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। लक्ष्य से जिस स्तर के खेल की उम्मीद थी वह दिखा नहीं और ज्यादा डिफेंसिव खेलने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  टेस्ट इतिहास में ऐसा तीसरी बार है, जब टूर के पहले ही दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े हों

हार के बाद भी रिकॉर्ड बेहतर
सिंधू सुपर 500 टूर्नामेंट के एक घंटे से ज्यादा समय तक चले महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची से 21-19, 18-21, 15-21 से हार गईं। हार के बावजूद दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू रिकॉर्ड में यामागुची से 15-13 से आगे हैं।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड, कोहरे को लेकर आईएमडी का येलो अलर्ट

वहीं लक्ष्य सेन को भी पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच में थाइलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसर्ण से 53 मिनट में 19-21, 16-21 से हार
का सामना करना पड़ा।

सात्विक-चिराग को मिली जीत
हालांकि डबल्स स्पर्धा में सात्विकसाईराज और चिराग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जापानी के ताकुमी नोमुरा और युइची शिमोगामी की छठी वरीय जोड़ी को 21-12, 21-13 के शानदार स्कोर से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इंग्लैंड की आलोचना की, सकारात्मक क्रिकेट का मतलब लापरवाह क्रिकेट नहीं

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment