श्योपुर में बड़ा हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 40 घायल

 श्योपुर

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां आवदा थाना इलाके के भोजका गांव के पास तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ट्रॉली में सवार करीब 40 मजदूर घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें :  भोपाल : बैंककर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार को 83 लाख का मुआवजा, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर काम खत्म करके वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 6 मजदूरों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :  पैथोलॉजी लैब और कलेक्शन सेंटर के संचालन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के प्रमुख सचिव ने दिए निर्देश

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment