Breaking
18 Nov 2026, Wed

हैरी केन ने चार गोल करके वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़ा

म्यूनिख
हैरी केन ने बायर्न म्यूनिख की डिनामो ज़ाग्रेब पर धमाकेदार जीत में चार गोल किए जिससे वह वायने रूनी का रिकॉर्ड तोड़कर चैंपियंस लीग फुटबाल प्रतियोगिता में सर्वाधिक गोल करने वाले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए।

केन के शानदार प्रदर्शन से बायर्न ने डिनामो ज़ाग्रेब को 9-2 से करारी शिकस्त दी। यह 2016 के बाद पहला अवसर है जबकि चैंपियंस लीग के किसी एक मैच में इतने अधिक गोल दागे गए। इससे बायर्न के नए कोच विंसेंट कोम्पनी ने यूरोपीय प्रतियोगिता में अपने अभियान की शानदार शुरुआत भी की।

ये भी पढ़ें :  मुशफिकुर वेस्टइंडीज वनडे के लिए उपलब्ध नहीं, नजमुल का खेलना संदिग्ध

केन ने 19वें, 53वें, 73वें और 78वें मिनट में गोल करके प्रतियोगिता में अपने कुल गोल की संख्या को 33 तक पहुंचा दिया जो इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने रूनी के 30 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। केन ने तीन गोल पेनल्टी पर किये।उन्होंने मैच के बाद, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो दूसरी पेनल्टी के बाद मुझे पता नहीं था की तीसरी पेनल्टी पर क्या करना है लेकिन मुझे खुशी है कि मैं इस पर भी गोल करने में सफल रहा।’’बोरुसिया डॉर्टमुंड की 2016 में लेगिया वारसॉ पर 8-4 की जीत के बाद यह चैंपियंस लीग में सर्वाधिक गोल वाला मैच था।

ये भी पढ़ें :  IPL 2026 नीलामी में बड़ा धमाका: प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी, CSK ने लुटाया खजाना

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *