पति Kiss करे तो ठीक, बस अफेयर न हो’, इंटीमेट सीन्स पर तारक मेहता फेम एक्ट्रेस सिंपल कौल का बड़ा बयान

मुंबई 

फिल्मों-शोज में किसिंग सीन शूट करना आम माना जाता है, लेकिन कई बार इन पर विवाद भी हो जाता है और रिश्ते टूटने की कगार पर भी जाते हैं. टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सिंपल कौल ने इंटीमेट और किसिंग सीन्स को लेकर अपनी राय रखी है. एक्ट्रेस का कहना है कि एक्टर के लिए ऐसे सीन्स सिर्फ उसके काम का हिस्सा होते हैं, इसलिए इन्हें पर्सनल लाइफ से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। 

'किसिंग सीन करना पड़े तो कोई दिक्कत नहीं'
न्यूज एजेंसी से खास बातचीत में सिंपल कौल ने कहा कि एक्टिंग एक प्रोफेशन है और कलाकार को वही करना पड़ता है, जिसकी कहानी में जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें :  शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए सनी देओल चले गए थे विदेश

उन्होंने कहा- अगर कोई एक्टर किसिंग सीन या कोई भी इंटीमेट सीन करता है, तो वह सिर्फ अपने काम का हिस्सा निभा रहा होता है. अगर मेरे पति या पार्टनर को भी प्रोफेशनल तौर पर ऐसा सीन करना पड़े, तो मुझे उससे कोई परेशानी नहीं होगी, क्योंकि वह सिर्फ उनका काम है। 

'लेकिन अफेयर हुआ तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं'
हालांकि सिंपल ने साफ कर दिया कि ऑनस्क्रीन इंटीमेसी और असल जिंदगी के रिश्ते में बड़ा फर्क होता है. उन्होंने कहा- अगर कोई अपने रिश्ते से बाहर जाकर किसी के साथ सचमुच रिलेशनशिप रखता है, तो वह बिल्कुल अलग बात है. उसे मैं कभी सही नहीं मानूंगी। 

ये भी पढ़ें :  iPhone 18 Pro में बड़ा कैमरा अपग्रेड,मिलेगा वेरिएबल अपर्चर फीचर

रिश्तों में भरोसे और वफादारी पर बात करते हुए सिंपल कौल ने दो टूक कहा- चीटिंग तो चीटिंग ही होती है. इसकी कोई दूसरी परिभाषा नहीं हो सकती. अगर दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं, तो उन्हें ईमानदार और वफादार रहना चाहिए। 

'कमिटमेंट नहीं चाहिए तो पहले ही साफ कह दें'
एक्ट्रेस का मानना है कि अगर किसी को कमिटमेंट नहीं चाहिए, तो उसे शुरुआत से ही अपने इरादे साफ कर देने चाहिए. उन्होंने कहा- अगर रिश्ते में कोई बदलाव या आकर्षण महसूस हो रहा है, तो उसे छिपाने के बजाय ईमानदारी से अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए. लेकिन धोखा देना किसी भी हाल में सही नहीं है। 

ये भी पढ़ें :  यामी गौतम धर ने बताया ‘हक़’ और अपनी फिल्मों को चुनने का असली मकसद

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंपल कौल 'कुटुंब', 'शरारत', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', 'ओए जैस्सी', 'यम हैं हम', 'दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स' और 'जिद्दी दिल माने ना' जैसे कई फेमस टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। 

 

Share

Leave a Comment