Breaking
26 Nov 2026, Thu

रोपने के लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार

पौधरोपण महायज्ञ- 2026 

रोपने के लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार

वन विभाग की 1939, उद्यान विभाग की 146, रेशम विभाग की 55, 499 निजी पौधशालाओं से सभी विभागों, जनपदों व मंडलों में वितरित किए जा रहे पौधे 

वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान विभाग में 1.55 करोड़, रेशम विभाग में 44 लाख व निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे हो चुके तैयार 

वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग लगाएगा सर्वाधिक 15.50 करोड़ पौधे

ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज विभाग 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग तरफ से लगेंगे एक करोड़ पौधे

राज्य सरकार के अभियान में शामिल होगा रेलवे व रक्षा मंत्रालय, रेलवे 12 लाख व रक्षा मंत्रालय लगाएगा 7 लाख पौधे  

लखनऊ
पौधरोपण महायज्ञ (12 जुलाई-2026) को 35 करोड़ व अन्य विशिष्ट आयोजनों पर पौधरोपण के लिए वन विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं। वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान में 1.55 करोड़, रेशम में 44 लाख व निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे तैयार हो चुके हैं। पौधरोपण के लिए वन विभाग की 1939, उद्यान की 146, रेशम विभाग की 55 पौधशाला, 499 निजी पौधशाला से सभी विभागों, जनपदों, मंडलों को पौधे दिए जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर कोर्ट का फैसला: विधवा को नौकरी में 10 साल सेवा की शर्त के बिना हक मिला

राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के विभाग भी लगाएंगे पौधे 
केंद्र व प्रदेश सरकार के विभाग मिलकर इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण करेंगे। नोडल विभाग (वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन) सर्वाधिक 15 करोड़ से अधिक पौधरोपण करेगा। ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग एक करोड़ पौधे रोपित करेगा। वहीं केंद्र सरकार के रेलवे की तरफ से 12 लाख, रक्षा मंत्रालय की तरफ से 7 लाख पौधरोपण किया जाएगा। 

विभाग     नर्सरी          पौधे

वन       1939   52.46 करोड़    (पुराने- 12.68 करोड़,  नई उगान- 39.78 करोड़)

उद्यान       146             1.55 करोड़ 

ये भी पढ़ें :  प्रदेश की अर्थव्यवस्था की ताकत और समृद्धि का आधार है 'अन्नदाता': सीएम योगी

रेशम विभाग   55              44 लाख 

निजी पौधशाला- 499          3.17 करोड़

विभाग                   लक्ष्य 
👉 पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन    15.50 करोड़ 
👉 ग्राम्य विकास                      10 करोड़ 
👉 कृषि                  3.25 करोड़ 
👉 उद्यान                      1.50 करोड़ 
👉 पंचायती राज            1.22 करोड़ 
👉 राजस्व              1 करोड़ 
👉 नगर विकास         45 लाख 
👉 जलशक्ति            23 लाख 
👉 उच्च शिक्षा         20 लाख
👉 चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण    16 लाख 
👉 पशुपालन                15 लाख 
👉 रेशम             14 लाख 

👉 लोक निर्माण       14 लाख 
👉 बेसिक शिक्षा      12 लाख 
👉 एमएसएमई          12 लाख 
👉 रेलवे              12 लाख 
👉 माध्यमिक शिक्षा   11 लाख 
👉 अवस्थापना व औद्योगिक विकास   10 लाख 
👉 गृह               10 लाख 
👉 रक्षा             7 लाख 
👉 ऊर्जा              6 लाख 
👉 सहकारिता            6 लाख 
👉 आवास व शहरी नियोजन    6 लाख 
👉 प्राविधिक शिक्षा         5 लाख 
👉 श्रम                     4 लाख 
👉 परिवहन           3 लाख 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खाते में आएंगे ₹2,500? जानें क्या है योजना

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के लिए नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार हो गए हैं। 12 जुलाई को होने वाले उत्सव के लिए मंडल, जनपद व विभागवार निरंतर पौध वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनसहभागिता और सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से यह महायज्ञ अभूतपूर्व होगा। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *