Breaking
24 Nov 2026, Tue

39 साल के जोकोविक ने रचा इतिहास, विंबलडन में रिकॉर्ड आठवां सेमीफाइनल

लंदन
उम्र 39 साल, सामने 25 वर्षीय युवा खिलाड़ी और मुकाबला पांच घंटे 15 मिनट तक चला। लेकिन जब आखिरी अंक खत्म हुआ तो एक बार फिर जीत का जश्न नोवाक जोकोविक ने ही मनाया। सात बार के विंबलडन चैंपियन जोकोविक ने मंगलवार रात कनाडा के फेलिक्स आगर अलियासिमे को 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला पांच घंटे 15 मिनट तक चला और विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल बन गया।

निर्णायक सुपर टाईब्रेक में दोनों खिलाड़ी थकान से चूर थे। 22 शॉट की लंबी रैली के बाद अलियासिमे का फोरहैंड कोर्ट से बाहर चला गया और जोकोविक ने 9-4 की बढ़त बना ली। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने रैकेट पर झुककर सांस ले रहे थे, लेकिन जोकोविक ने उसी हालत में दर्शकों से और जोरदार समर्थन की अपील की। अगले ही अंक के साथ मुकाबला समाप्त हुआ और सेंटर कोर्ट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में 27 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी, स्कूल और ऑफिस बंद, मुख्यमंत्री गुप्ता ने की घोषणा

जीत के बाद जोकोविक ने कहा, यही वो पल है जिनके लिए मैं आज भी टेनिस खेलता हूं। मैं अब भी अपने से 15 साल छोटे खिलाड़ियों से लड़ सकता हूं और सबसे कठिन मुकाबलों में उन्हें हरा सकता हूं। खुद से मेरी उम्मीदें हमेशा सबसे ऊंची रहती हैं।"

लगातार आठवीं बार पहुचें सेमीफाइनल में
इस जीत के साथ जोकोविक ने लगातार आठवीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में जगह बनाई और इस मामले में रोजर फेडरर को पीछे छोड़ दिया। वह अब लगातार सबसे अधिक विंबलडन पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह रिकार्ड 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर भी एक कदम और बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें :  IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी, ‘जननीति भारत’ के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान

मुकाबले के दौरान पहले सेट में जोकोविक को बाएं पैर में परेशानी हुई और उन्हें मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा। फिजियो ने उनके टखने और पिंडली की जांच कर मालिश भी की, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुकाबला नहीं छोड़ा। जोकोविक ने मैच के दौरान सेंटर कोर्ट की छत समय से पहले बंद किए जाने पर भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि प्राकृतिक रोशनी में एक और सेट खेला जा सकता था और नियमों में एकरूपता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रीय खेल: कर्नाटक का राफ्टिंग में दबदबा, महिला और मिश्रित श्रेणियों में भी जीते गोल्ड

सिनर से होगा सामना
अब सेमीफाइनल में उनका सामना गत चैंपियन और विश्व नंबर एक जानिक सिनर से होगा। पिछले वर्ष विंबलडन सेमीफाइनल में सिनर ने जोकोविक को सीधे सेटों में हराया था, जबकि इस साल आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जोकोविक ने पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की थी। मैच के बाद जोकोविक ने मजाकिया अंदाज में कहा, काश यह फाइनल होता ताकि मुझे यह चिंता नहीं करनी पड़ती कि कल शरीर कैसा महसूस करेगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *