Breaking
23 Nov 2026, Mon

29 साल बाद वसीम अब्बास और सबा हमीद का तलाक, अभिनेता ने बताई वजह

पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री के सबसे फेमस कपल्स में गिने जाने वाले वसीम अब्बास और सबा हमीद अब ऑफिशियली अलग हो चुके हैं. करीब 29 साल की शादी के बाद दोनों ने तलाक ले लिया है. इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि किसी को अंदाजा भी नहीं था कि दोनों पिछले करीब 14 साल से अलग-अलग रह रहे थे.

हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में वसीम अब्बास ने पहली बार अपने तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि इस फैसले को लेकर उनके मन में कोई कड़वाहट या पछतावा नहीं है.

'29 साल साथ रहे, फिर इज्जत से अलग हो गए'
वसीम अब्बास ने कहा- मेरी दूसरी शादी करीब 29 साल चली, फिर तलाक हो गया. इसमें कोई बुराई नहीं है. मेरी दुआएं हमेशा उनके साथ हैं. वो खुश रहें, आबाद रहें. जरूरी नहीं कि कोई एक सही हो और दूसरा गलत. हर इंसान के पास अपनी वजह होती है.

ये भी पढ़ें :  राजकुमार राव को मिला 'एक्टर ऑफ द ईयर' का अवार्ड

उन्होंने आगे कहा कि अगर रिश्ते में घुटन महसूस होने लगे तो पूरी जिंदगी उसी में परेशान रहने से बेहतर है कि दोनों लोग सम्मान के साथ अलग हो जाएं.

एक्टर ने बताया कि उनके और सबा हमीद के बीच आज भी कोई दुश्मनी या नाराजगी नहीं है. उन्होंने कहा- अगर कभी हम आमने-सामने आएंगे तो इज्जतदार लोगों की तरह मिलेंगे. हमारे रिश्ते का अंत कड़वाहट के साथ नहीं हुआ.

शादी से पहले ही लिया था बड़ा फैसला
वसीम अब्बास ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने और सबा हमीद ने शादी के समय ही तय कर लिया था कि वो साथ में बच्चे नहीं करेंगे. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा- उनके पहले से दो बच्चे थे और मेरे चार बच्चे थे. इसलिए हमने फैसला किया कि हमें और बच्चों की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें :  200MP कैमरा और 90W चार्जिंग के साथ Vivo V60e लॉन्च, सिर्फ ₹29,999 में

वसीम ने बताया कि कानूनी तौर पर तलाक भले अब हुआ हो, लेकिन दोनों करीब 14 साल पहले ही अलग-अलग रहने लगे थे. दोनों ने बिना किसी विवाद या सार्वजनिक बयानबाजी के अपनी-अपनी जिंदगी आगे बढ़ा ली थी. यही वजह है कि उनके तलाक की खबर ने फैंस को चौंका दिया.

फैंस हुए हैरान
सबा हमीद और वसीम अब्बास पाकिस्तानी टेलीविजन के बड़े सितारे माने जाते हैं. दोनों ने अपने लंबे करियर में कई यादगार शोज दिए हैं. अब उनके अलग होने की खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस वसीम के सेपरेशन और नो-गिल्ट वाले बयान पर हैरानी जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बिलासपुर हाईकोर्ट ने दी तलाक की मंजूरी, पत्नी के बार-बार आत्महत्या के प्रयास और धमकी को माना क्रूरता

वसीम अब्बास ने पब्लिकली कभी अपनी पहली पत्नी का जिक्र नहीं किया. उनके 4 बच्चों में दो बेटियां विदेश में रहती हैं. वहीं बड़ा बेटा अली अब्बास पाकिस्तानी इडंस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. बात करें अगर, सबा की तो उनकी पहली शादी सैयद परवेज शफी से हुई थी,  जिनसे उन्हें दो बच्चे हैं- एक्ट्रेस-सिंगर मीशा शफी और रैपर-एक्टर फरीस शफी. तलाक के बाद वसीम-सबा ने 1993 में दूसरी शादी की थी. वसीम 65 साल के हैं तो वहीं सबा 69 साल की हैं.

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *