छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने UCC को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इसकी ड्राफ्टिंग बीजेपी कार्यालय में की गई है।
वहीं, बैज के बयान पर तंज कसते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने सवाल किया कि क्या बैज जैसे चाहेंगे, क्या वैसा नियम-कानून बनेगा।
सभी वर्गों ने किया UCC का विरोध- दीपक बैज
दीपक बैज ने कहा कि UCC को लेकर सरकार ने कमेटी का गठन किया था और विभिन्न वर्गों से सुझाव भी मांगे गए थे, लेकिन इसके बावजूद लोगों की राय को नजरअंदाज किया गया। बस्तर से लेकर सरगुजा तक सभी वर्गों ने UCC का विरोध किया है।
आदिवासी समाज के हित में नहीं UCC- दीपक बैज
उन्होंने दावा किया कि समान नागरिक संहिता छत्तीसगढ़ और यहां के आदिवासी समाज के हित में नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि UCC की ड्राफ्टिंग बीजेपी कार्यालय में ड्राफ्ट हुई है।
बैज के बयान पर किरण सिंह देव ने किया पलटवार
वहीं, दीपक बैज के इस बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दीपक बैज की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि दीपक बैज जैसा चाहेंगे, वैसा नियम कानून बनेगा क्या ?
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com