Breaking
24 Nov 2026, Tue

दिल्ली चिड़ियाघर में शेरनी महागौरी ने तीन स्वस्थ शावकों को दिया जन्म सोमवार

नई दिल्ली
चिड़ियाघर में शेरनी महागौरी ने सोमवार को 3 शावकों को जन्म दिया। उसका मिलन महेश्वर नामक शेर से हुआ था। चिड़ियाघर में शेरों का यही एकमात्र स्वस्थ्य जोड़ा है जिनकी मेटिंग से पिछले साल भी शावकों का जन्म हुआ था। इसे चिड़ियाघर के डायरेक्टर डॉ. संजीत कुमार के निर्देश और निगरानी पर चलाई जा रही योजना की सफलता माना जा रहा है।

पिछले साल 5 को दिया जन्म
2014 के बाद से महागौरी पहली शेरनी है, जिसने करीब 15 महीने में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। पिछले साल 27 अप्रैल को महागौरी ने 5 शावकों को जन्म दिया था। उनमें से एक मरा हुआ पैदा हुआ था। अन्य 2 भी गर्भावस्था में ठीक से विकसित नहीं होने के कारण कमजोर पैदा हुए थे। उनकी भी 2 दिन के अंदर मौत हो गई थी। बाकी 2 शावकों को भी चिड़ियाघर के वेटनरी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें :  मणिपुर: सुरक्षा बलों ने हथियार और गोला बारूद बरामद किए

बूढ़ा हो गया शावक सुंदरम
एनबीटी ने शेरनी के प्रजनन की संभावना के बारे में 7 जून को खबर छापी थी। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि 2014 में 2 शावकों को जन्म देने वाली शेरनी को चंडीगढ़ चिड़ियाघर भेज दिया गया था। वहां भी उसने 2 शावकों को जन्म दिया था। 2009 में जन्म लेने वाला शावक जिसका नाम सुंदरम है, वो बूढ़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें :  फ्रांस हिंसा पर JD वेंस का बड़ा बयान, बोले- इमिग्रेशन और डाइवर्सिटी नीतियों ने बढ़ाई अशांति

9 हो गई है शेरों की संख्या
2009 से पहले तक चिड़ियाघर में शेरों के प्रजनन की स्थिति काफी अच्छी थी। हर 2-3 साल में शेर के बच्चों का प्रजनन हो जाता था। इस कारण अन्य जू में यहां से शेर और शेरनी दिए गए हैं। 2009 के बाद 27 जून 2014 में और उसके बाद 27 अप्रैल 2025 में शेर के बच्चों का प्रजनन हुआ। शेर सुंदरम, महेश्वर, शैलजा, महागौरी और उसके 2 बच्चों को मिलाकर चिड़ियाघर में कुल 6 शेर थे। इनमें 3 नर और 3 मादा हैं। अब महागौरी के 3 और शावकों की संख्या बढ़ने से शेरों की संख्या 9 हो गई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *