Breaking
17 Nov 2026, Tue

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से क्रिकेट बाहर, जानिए क्यों लिया गया बड़ा फैसला

नई दिल्ली
 स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स के कई प्रमुख खेलों को बाहर कर दिया गया है। इसमें क्रिकेट भी शामिल है। पिछली बाहर महिला क्रिकेट का आयोजन किया गया था। इसमें भारत ने सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन इस बार क्रिकेट को शामिल नहीं किया गया है।

क्रिकेट क्यों कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं?
मुख्य रूप से आर्थिक और लॉजिस्टिकल कारणों से ग्लासगो गेम्स से क्रिकेट को हटा दिया गया था। 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेज़बानी मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के पास थी। हालांकि, बढ़ती लागत के कारण राज्य सरकार ने 2023 में मेज़बानी से हाथ खींच लिया। इसकी वजह से सितंबर 2024 में ग्लासगो को इसकी जगह नया मेजबान चुना गया, जिससे आयोजकों के पास तैयारी के लिए बहुत कम समय बचा।

ये भी पढ़ें :  निर्मला सीतारमण की IT अधिकारियों को नसीहत, बोलीं- जनता को न भटकाएं

क्रिकेट के अलावा 9 खेल बाहर किए गए
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 19 गेम्स हुए थे लेकिन इस बार सिर्फ 10 ही खेलों का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट के अलावा हॉकी, बैडमिंटन, हॉकी, स्क्वास, टेबल टेनिस, ट्राईथलॉन, रेसलिंग, बीच बॉलीबॉल के साथ ही रग्बी सेवन को बाहर किया गया है। भारत ने पिछली बार इन 7 गेम्स में 30 मेडल जीते थे। रेसलिंग में 12, टेबल टेनिस में 7 जबकि बैडमिंटन में 6 मेडल थे।

ये भी पढ़ें :  चीन की बढ़ेगी टेंशन! एक दिन में भारतीय नौसेना को मिले 3 घातक जहाज, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस

1998 में भी हुआ था पुरुष क्रिकेट
क्रिकेट का 1998 के कुआलालंपुर कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू हुआ था। तब पुरुष इवेंट का आयोजन किया गया था। इसमें 16 टीमों ने भाग लिया। शॉन पोलक की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 24 साल के अंतराल के बाद बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट की वापसी हुई, इस बार आठ टीमों के साथ महिलाओं का टी20 टूर्नामेंट खेला गया। मेग लैनिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने गोल्ड मेडल जीता। भारत को सिल्वर मेडल मिला, जबकि न्यूज़ीलैंड ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

ये भी पढ़ें :  लखनऊ की कावा UAV ने रचा इतिहास, स्वदेशी ‘दिव्यास्त्र Mk3’ की पहली सफल उड़ान

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *