Breaking
12 Nov 2026, Thu

एक मुस्लिम युवक उस्मान द्वारा आयुष्मान बनकर 7 साल तक सहकर्मी हिंदू महिला को दिया धोखा, शादी के 2 दिन बाद लगी सच्चाई

गाजियाबाद
एक मुस्लिम युवक उस्मान द्वारा आयुष्मान बनकर 7 साल तक गाजियाबाद में रहने वाली सहकर्मी हिंदू महिला को धोखा देने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि शादी के दो दिन बाद ही आरोपी ने मस्जिद में ले जाकर उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर गाजियाबाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में रहने वाली अपनी सहकर्मी से शादी करने के लिए एक मुस्लिम युवक उस्मान से आयुष्मान बन गया। आरोप है कि शादी के दो दिन बाद वह उसे मस्जिद ले गया और अपने धर्म के अनुसार कार्य करने का दबाब बनाया। पीड़िता का कहना है कि वर्ष 2007 में उसकी मुलाकात उस्मान खान निवासी लालकुआं पुल प्रहलादपुर, नई दिल्ली से हुई थी।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में चूड़ीवाले तस्लीम अली को कोर्ट ने किया बरी

आरोप है कि उस्मान ने अपना नाम आयुष्मान बताया था और वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के चंद दिन बाद उस्मान उसे एक मस्जिद में ले गया। वहां बुर्का पहनने के लिए कहा और उर्दू में लिखे धर्म परिवर्तन के कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। महिला ने बताया कि उस्मान मूलरूप से मेवात का रहने वाला है। 2019 में उस्मान ने दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस ने उस्मान समेत महिला के अन्य ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
 

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार की पहल से युवा उद्यमियों को उत्पाद, बाजार और कारोबार विस्तार का एक ही मंच पर मिल रहा अवसर

छात्रा के शोषण का आरोपी गिरफ्तार

वहीं, गाजियाबाद के ही शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ सात महीने पूर्व एक युवक द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस से मामले की शिकायत की और फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली 12वीं की छात्रा के पिता प्लंबर का काम करते हैं। उनके साथ सहायक के रूप में कार्य करने वाले सूरज नामक युवक का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि फरवरी महीने में आरोपी ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *