Breaking
29 Nov 2026, Sun

पुतुल सोनोवाल ने विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को हराकर रचा बड़ा उलटफेर

ग्लास्गो
 पुतुल सोनोवाल ने लॉन बॉल्स पुरुष सिंगल्स स्पर्धा में कनाडा के 2023 विश्व चैंपियन रयान बेस्टर को टाई-ब्रेक में हराकर बड़ा उलटफेर किया जिससे भारत ने गुरुवार को ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की।

वहीं रूपा रानी टिर्की और पिंकी ने महिला पेयर्स बॉल्स स्पर्धा में माल्टा को रोमांचक टाई-ब्रेक में हरा दिया।

पुतुल की शानदार शुरुआत
राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहे पुतुल ने पहला सेट 5-4 से अपने नाम किया। इसके बाद कई बार के राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता बेस्टर ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-3 से जीतकर मुकाबले को टाई-ब्रेक तक पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

मौजूदा एशियाई चैंपियन असम के सोनोवाल ने दबाव में भी संयम बनाए रखा और टाई-ब्रेक जीतकर ग्रुप डी में अपने पहले मुकाबले में यादगार जीत दर्ज की। अब उनका सामना शुक्रवार को अपने दूसरे मैच में फाकलैंड द्वीपसमूह के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा। बेस्टर ने 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष सिंगल्स स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2014 और 2018 के चरणों में रजत पदक अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें :  ईडन गार्डन्स में KKR का जलवा, मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद कायम

बेस्टर ने विश्व आउटडोर चैंपियनशिप में सिंगल्स और डबल्स स्पर्धाओं में कुल सात पदक जीते हैं जिनमें 2023 चरण में सिंगल्स का स्वर्ण भी शामिल है।

महिलाओं ने दिखाया दम
इससे पहले, रूपा रानी टिर्की (लीड) और पिंकी (स्किप) ने पहला सेट 7-1 से अपने नाम किया। हालांकि दूसरे सेट में उन्हें माल्टा की रेबेका लूसी रिक्सन (लीड) और कोनी ले रिक्सन (स्किप) की जोड़ी से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद ग्रुप बी के पहले दौर के मुकाबले का फैसला टाईब्रेक से हुआ। टाईब्रेक में भारतीय टीम अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रही थीं लेकिन अंत में पिंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी आखिरी बाल के साथ निर्णायक बढ़त दिलाते हुए भारत को जीत दिला दी।

ये भी पढ़ें :  गौतम अदाणी के बेटे जीत की शादी पर बनेगा 'गजकेसरी योग', महाकुंभ में गौतम अदाणी ने किया तारीख का एलान

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *