Breaking
18 Nov 2026, Wed

भारतीय शतरंज के लिए ऐतिहासिक पल, विश्वनाथन आनंद बने FIDE के अंतरिम अध्यक्ष

नई दिल्ली
भारतीय शतरंज के दिग्गज विश्वनाथन आनंद को अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह फैसला तब लिया गया जब यूरोपीय संघ (EU) ने मौजूदा FIDE अध्यक्ष अर्काडी द्वोरकोविच पर रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े प्रतिबंध लगा दिए। 

द्वोरकोविच वर्ष 2018 से FIDE के अध्यक्ष थे.इससे पहले वह 2012 से 2018 तक रूस के उप-प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं. यूरोपीय संघ की नई प्रतिबंध सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया। 

ये भी पढ़ें :  शतरंज ओलंपियाड : भारतीय पुरूष टीम ने अजरबैजान को, महिलाओं ने कजाखस्तान को हराया

विश्वनाथन आनंद अब अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर FIDE की जिम्मेदारी संभालेंगे. आनंद पहले से ही FIDE में उपाध्यक्ष (Deputy President) की भूमिका निभा रहे थे और संगठन के प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हुए थे। 

विश्वनाथन आनंद ने कहा, 'राष्ट्रपति आर्काडी द्वोर्कोविच द्वारा अपने दायित्वों के निर्वहन को अस्थायी रूप से निलंबित करने के निर्णय के बाद और FIDE चार्टर के अनुसार, मैंने अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभाल ली हैं. मैं आर्काडी का उनके नेतृत्व और FIDE के हितों तथा संगठन की स्थिरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद देता हूं. FIDE परिषद, प्रशासन और हमारे सदस्य शतरंज महासंघों के साथ मिलकर मेरा मुख्य ध्यान संगठन के कामकाज में निरंतरता बनाए रखने और वैश्विक शतरंज समुदाय की सेवा करने पर रहेगा. FIDE का काम पहले की तरह जारी रहेगा. आर्काडी ने एक मजबूत टीम और स्पष्ट विज़न तैयार किया है, और आज मैं इसे आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी मानता हूं. हम सब एक हैं। 

ये भी पढ़ें :  गौतम गंभीर का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता, बीसीसीआई के बड़े अधिकारी आए समर्थन में

भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय शतरंज खिलाड़ी को FIDE की सर्वोच्च जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला है। 

पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन आनंद को खेल के इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में गिना जाता है और अब वे वैश्विक शतरंज प्रशासन में भी अहम भूमिका निभाएंगे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *