Breaking
22 Nov 2026, Sun

अमेरिका पर जीत से भारत का शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक लगभग पक्का

बुडापेस्ट
ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर डी गुकेश ने यहां 45वें शतरंज ओलंपियाड में अमेरिका के फैबियानो कारूआना को हराकर ओपन वर्ग में भारतीय टीम को स्वर्ण पदक विजेता बनाने के बेहद करीब पहुंचा दिया। इस साल नवंबर में सिंगापुर में अगला विश्व चैंपियनशिप मैच खेलने के लिए तैयार गुकेश ने शीर्ष वरीयता प्राप्त टीमों के खिलाफ अपनी शानदार कौशल का प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और कठिन मुकाबले में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले कारूआना को शिकस्त दी।

ये भी पढ़ें :  चाइना ओपन में सात्विक-चिराग की जीत, सिंधु भी पहुंचीं प्री-क्वार्टर फाइनल में

गुकेश की यह जीत बेहद खास थी क्योंकि इससे वेस्ले सो ने आर प्रज्ञानानंदा को हराकर अमेरिका को शुरुआती बढ़त दिलाई थी। अमेरिका की इस बढ़त के बावजूद भारतीय टीम कभी भी इस मुकाबले को गंवाने की स्थिति में नहीं थी क्योंकि अर्जुन एरिगैसी ने लेनियर डोमिंग्वेज पेरेज पर शिकंजा कस रखा था।

ये भी पढ़ें :  युजवेंद्र चहल-धनश्री का हुआ तलाक, दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपये के सेटलमेंट पर बनी सहमति

अर्जुन लगभग पांच घंटे के मैराथन मुकाबले को जीतने में सफल रहे तो वही विदित गुजराती लेवोन अरोनियन को ड्रॉ पर रोकने में सफल रहे। ओपन वर्ग में भारत के नाम 19 अंक है और वह चीन पर दो अंक की बढ़त के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

महिला वर्ग में भी भारतीय टीम ने पिछले मुकाबले में पोलैंड से मिली निराशाजनक हार को पीछे छोड़ते हुए चीन को शिकस्त दी। दिव्या देशमुख ने एक बार फिर टीम की स्टार खिलाड़ी साबित हुई। उन्होंने तीसरे बोर्ड पर नी शीकुन को शिकस्त दी जबकि बाकी तीनों मुकाबले बराबरी पर छूटे। भारतीय टीम 2.5-1.5 की जीत के साथ तालिका में कजाखस्तान के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें :  राजीव शुक्ला फिर से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष बनेंगे

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *