Breaking
14 Nov 2026, Sat

बुध गोचर से चमकेगी किस्मत, इन पांच राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

एक निश्चित अंतराल पर राशि बदलते हैं, जिसका सीधा असर देश-दुनिया समेत सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है. अगस्त का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बुद्धि, तर्क, व्यापार और संवाद के कारक ग्रह बुध ने 5 अगस्त 2026 की शाम को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर लिया है. बुध का यह गोचर आगामी 22 अगस्त तक यानी इसी स्थिति में रहने वाला है.

कर्क राशि में बुध के विराजमान होने से कई खास योग बन रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव 5 भाग्यशाली राशियों के जीवन पर साफ देखने को मिलेगा. इन राशि के जातकों के लिए 5 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक का समय बेहद सुनहरा और तरक्की दिलाने वाला साबित होगा. आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों के लिए यह गोचर वरदान साबित होने जा रहा है और उन्हें क्या-क्या लाभ मिलेंगे:

ये भी पढ़ें :  ₹10,999 में लॉन्च हुआ POCO C85x 5G: 6300mAh बैटरी वाला बजट फोन, जानें खरीदना सही रहेगा या नहीं

1. मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर पारिवारिक जीवन में ढेरों खुशियां लेकर आया है. यदि पिछले कुछ समय से भूमि, भवन, वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ था, तो इस अवधि में उसमें तेजी आ सकती है. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके निर्णयों की सराहना होगी. व्यापार में भी नए और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

2. मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक मोर्चे पर बड़ी राहत लेकर आया है. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है. इस दौरान आपकी वाणी में विशेष प्रभाव रहेगा, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. संवाद कला (Communication Skill) के दम पर आप करियर और व्यापार में शानदार सफलता हासिल करेंगे.

ये भी पढ़ें :  सिर्फ दो मिनट में जानिए स्मार्ट फोन की स्पीड बढ़ाने के ये 4 रामबाण टिप्स

3. कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी बुध स्वयं हैं, ऐसे में उनका राशि परिवर्तन इस राशि के लिए अत्यंत शुभ परिणाम लेकर आया है. लंबे समय से जिन अवसरों की आपको तलाश थी, वे अब आपको मिल सकते हैं. इस अवधि में कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे. करियर में उन्नति के नए द्वार खुलेंगे.

4. तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए 22 अगस्त तक का समय मेहनत का पूरा फल दिलाने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन, नई जिम्मेदारियों या किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने के योग बन रहे हैं. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें :  प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री ने नया कीर्तिमान स्थापित किया

5. मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर पार्टनरशिप के कामों में बंपर लाभ दिला सकता है. दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप अपनी बेहतरीन निर्णय क्षमता और बातचीत के कौशल से हर परिस्थिति को अपने पक्ष में कर लेंगे. अटके हुए कार्य धीरे-धीरे सुचारू रूप से पूरे होने लगेंगे.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *