Breaking
25 Nov 2026, Wed

गाँव के लोगों ने किया प्रार्थना सभा का जमकर विरोध, ग्रामीणों की आपत्ति के बाद पहुंची पुलिस

 

नेहा शर्मा, बलौदाबाजार

 

बलौदाबाजार जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर पलारी थाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिनौरी में बीते 17-18 वर्षों से ग्रामीणों की इच्छा विरूद्ध चल रहे प्रार्थनासभा से उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे यातायात व्यवस्था, सामाजिक धार्मिक तनाव, पारिवारिक अंतरकलह से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अपनी परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए पलारी थाना प्रभारी केसर पराग बंजारा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने के स्टाफ को भेजकर गांव में प्रत्येक रविवार प्रार्थनासभा के माध्यम से बाहरी व्यक्तियों की भीड़ एकत्रित कर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग कर गांव में शांति यातायात आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले गांव के ही व्यक्ति शीतल साहू और नंद कुमार साहू नंदू पिता राम साहू को उसके घर में बाहरी भीड़ एकत्रित कर चलाये जाने वाले प्रार्थनासभा को बंद करा के थाने ले आये। जहां थाना प्रभारी द्वारा शीतल साहू एवं नंद कुमार साहू को समझाइश देकर एवं दुबारा गांव में किसी भी तरह की अव्यवस्था सामाजिक धार्मिक सौहार्द बिगड़ने तनाव की स्थिति तथा गांव की शांति भंग ना करने की हिदायत देकर ग्रामीणों के साथ उनका शांति समझौता करवाया तब जाकर आक्रोशित एवं शिकायतकर्ता ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें :  Delhi मेट्रो का टिकट अब नमो रेल में भी वैलिड, जानिए क्या होगा पूरा तरीका

 

उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम बिनौरी के जागरूक ग्रामीण सरपंच, उपसरपंच, पंच समेत विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला मंत्री राजेश केशरवानी, विजय साहू, द्वारिका साहू, विनय धींवर, बिसौहा राम वर्मा, सत्या साहू इत्यादि विहिप बजरंगदल के कार्यकर्ता हिन्दू जागरण मंच के सदस्य उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *