Breaking
12 Nov 2026, Thu

महेंद्र बनकर TCS अफसर से की दोस्ती, फिर रेप- ब्लैकमेलिंग का आरोप; शाहरुख गिरफ्तार

इंदौर/देवास

मध्य प्रदेश के देवास में लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने गिरफ्तार आरोपी पर कई आरोप लगाए हैं. IT कंपनी TCS में काम करने वाली पीड़िता ने हिंदू युवक महेंद्र सिंह चंद्रावत उर्फ शाहरुख बेग पर शादी का झांसा देकर रेप करने, निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और 10 लाख रुपये ऐंठने के गंभीर आरोप लगाए हैं। 

दरअसल, आरोपी शाहरुख बेग को पिछले दिनों इंदौर राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर देवास के सेंट्रल कोतवाली थाने की पुलिस के हवाले किया था, जहां पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

ये भी पढ़ें :  एमपी हाईकोर्ट को मिलेंगे 7 नए जज, संख्या बढ़कर 45 होगी; सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

युवती ने इंदौर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. युवती के आरोपों के मुताबिक, उसकी आरोपी से पहली मुलाकात पुणे के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। 

आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम महेंद्र चंद्रावत बताते हुए खुद को देवास का रहने वाला और ई-कॉमर्स, प्रॉपर्टी सहित कई कारोबार से जुड़ा बताया. युवती का आरोप है कि बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने इनकार कर दिया. इसके बावजूद दोस्ती के नाम पर आरोपी उसे देवास स्थित अपने घर ले गया. वहां घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए। 

ये भी पढ़ें :  पेराई सत्र 2025-26: गन्ना सट्टा और आपूर्ति नीति जारी, छोटे किसानों को मिलेगी प्राथमिकता

युवती का दावा है कि बाद में उसे आरोपी की वास्तविक पहचान और उसके मुस्लिम होने की जानकारी मिली. युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी शाहरुख उर्फ महेंद्र चंद्रावत ने निजी फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और अलग-अलग तरीकों से करीब 8 से 10 लाख रुपये ले लिए। 

आरोप है कि शाहरुख ने उसके नाम पर कई लोन और मोबाइल फोन लिए, जिनकी EMI का भुगतान वह अभी भी कर रही है. आरोपी के कथित लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग किए जाने के कारण युवती के दो बैंक खाते भी फ्रीज होने की बात सामने आई है। 

ये भी पढ़ें :  पुलिस महानिदेशक मकवाना से वन बल प्रमुख अम्बाडे़ ने की भेंट

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. उसके भाई को भी धमकाया. उसने आरोपी के परिवार पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।  

इस मामले में इंदौर के राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आरोपी शाहरुख बेग उर्फ महेंद्र चंद्रावत को पकड़कर देवास की सेंट्रल कोतवाली पुलिस के हवाले किया. देवास पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *