Breaking
19 Nov 2026, Thu

योगी सरकार में स्वच्छ ऊर्जा और निवेश को नई उड़ान, ग्रेटर नोएडा में आईबीईटी एक्सपो–2026 का शुभारंभ

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो (आईबीईटी एक्सपो)-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। 11 से 13 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में देश-विदेश के विशेषज्ञों, निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों, तकनीकी संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया है।

इस मौके पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने देश-विदेश के सभी निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स का उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आह्वान करते हुए कहा कि 'आप आइए और उत्तर प्रदेश में कहीं भी अपने प्लांट लगाइए। आज आपसे कोई भी उत्तर प्रदेश में गुंडा टैक्स नहीं मांगता।' 

'भारत बायो एनर्जी कंपास' वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

आईबीईटी एक्सपो-2026 में 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कंपनियों द्वारा प्रदर्शित बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीक और नवाचार से जुड़े उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी ली। इस अवसर पर मंत्री ए.के. शर्मा ने 'भारत बायो एनर्जी कंपास' नामक वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। 

ये भी पढ़ें :  यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक शुरुआत : समय पर मिलेगा पूरा वेतन, सामाजिक सुरक्षा की भी गारंटी

पीएम सूर्य घर, सीबीजी उत्पादन और रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति में यूपी देश में अव्वल

इस मौके पर मंत्री एके शर्मा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान पर है। पीएम सूर्य घर योजना, सीबीजी प्रोडक्शन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। साथ ही उत्तर प्रदेश आज पीसफुल स्टेट के रूप में प्रथम स्थान पर है और बिजनेस फ्रेंडली स्टेट के रूप में भी सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद गंतव्य बनकर उभरा है। 

यूपी में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था, गन्ना उत्पादन, कृषि अवशेष, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरा बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपयोग कर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित कर सकता है। आईबीईटी एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के सामने अपनी संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। प्रदेश सरकार निवेश, तकनीक, नवाचार और उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। 

ये भी पढ़ें :  भीषण गर्मी में भी प्रदेश को निर्बाध बिजली, योगी सरकार की सख्त मॉनिटरिंग से व्यवस्था सुचारु

नई ऊर्जा तकनीकों और बड़े निवेश से रोजगार व आर्थिक विकास को मिलेगी गति

पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में नई ऊर्जा तकनीकों को प्रोत्साहन मिले, बड़े पैमाने पर निवेश आए, रोजगार के नए अवसर पैदा हों और पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास को गति मिले। आईबीईटी एक्सपो-2026 उत्तर प्रदेश की कृषि शक्ति, जैविक संसाधनों और ऊर्जा संभावनाओं को आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इससे प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों की अतिरिक्त आय, ग्रामीण रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के नए अवसरों को गति मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार में आरटीई के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए ₹698.27 करोड़ आवंटित

बायोएनर्जी के लिए ग्लोबल मंच बना आईबीईटी एक्सपो-2026

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) डॉ. आशीष कुमार गोयल ने भी अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से बायोएनर्जी के क्षेत्र में आगे आने और प्रदेश में उपलब्ध निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आईबीईटी एक्सपो-2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त 2026 तक ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन देश-विदेश के निवेशकों, विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में सहयोग और निवेश की नई संभावनाओं को मजबूत कर रहा है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *