Breaking
22 Nov 2026, Sun

भोपाल से रायपुर अब सिर्फ 6-7 घंटे में! 6-लेन एक्सप्रेसवे से सागर-जबलपुर-मंडला तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

भोपाल

भोपाल से रायपुर का सफर अब 14 से 15 घंटे से घटकर महज 6 से 7 घंटे में पूरा होने वाला है. मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर-भोपाल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और जबलपुर-मंडला-छत्तीसगढ़ सीमा 6-लेन मार्ग परियोजना को हरी झंडी दे दी है. दोनों प्रोजेक्ट के लिए 15000 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है. यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा तक जाएगा. जिससे भोपाल और रायपुर के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत हो जाएगी. यह पूरा इंटर-स्टेट कॉरिडोर मध्य भारत की सबसे बड़ी लाइफलाइन बनने जा रहा है। 

MP की महा-कॉरिडोर परियोजना
जबलपुर-मंडला-रायपुर के बीच हाईवे को अब अपग्रेड किया जाएगा. मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर से छत्तीसगढ़ सीमा चिल्पी घाट से होते हुए रायपुर तक जाने वाले इस हाईवे को 6-लेन एक्सप्रेसवे में बदला जाएगा. 2500 करोड़ की लागत से इसे अपग्रेड किया जाएगा. यह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को आपस में जोड़ने वाला सबसे मुख्य व्यापारिक रूट है. यह प्रोजेक्ट भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का ही हिस्सा है, जिसे आगे तक विस्तार करने का प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश सरकार ने पास कर दिया है. इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटे तक रहेगी. जिससे समय की बचत होगी। 

ये भी पढ़ें :  शैक्षणिक भर्मण में बच्चों को आईटीआई कॉलेज, पुलिस थाना व ईंट भट्ठों का कराया भर्मण

हाई-स्पीड कॉरिडोर के फायदे 
भोपाल से जबलपुर की दूरी फिलहाल 320 किलोमीटर है. लेकिन इस ग्रीनफील्ड हाईवे के बनने से यह दूरी 255 किलोमीटर रह जाएगी. जहां पहले यात्रा में 6 से 7 घंटे का समय लगता था. वह अब 2.5 से 3 घंटे में ही पूरा हो जाएगा। 

इसी हाईवे को जबलपुर से आगे छत्तीसगढ़ सीमा तक विस्तार किया जाएगा. जिससे जबलपुर और रायपुर की दूरी कम हो जाएगी.  जबलपुर से रायपुर पहुंचने में 7 से 8 घंटे का 6-लेन कॉरिडोर बनने के बाद मात्र 3.5 से 4 घंटे का रह जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  भूमि स्वामी अधिकार-पत्र देकर बनाया मालिक : राज्य मंत्री श्रीमती गौर

इस पूरी परियोजना का लाभ एमपी की राजधानी भोपाल से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को होगा. दोनों शहरों के बीच अभी यात्रा में 14 से 15 घंटे का समय लगता है. जिसे मात्र 6 से 7 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 

MP-छत्तीसगढ़ के इन शहरों को फायदा 

    मध्य प्रदेश: भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), दमोह, सागर, डिंडोरी और मंडला. 
    छत्तीसगढ़: रायपुर, कवर्धा (कबीरधाम), बेमेतरा और सिमगा.

पर्यटकों को उपयोगी रहेगा यह रूट 
इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का बड़ा फायदा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों को भी होगा. दरअसल, राज्य सरकार ने 5500 करोड़ के टाइगर कॉरिडोर की घोषणा की है. जिससे कान्हा, बांधवगढ़ और पन्ना टाइगर रिजर्व आपस में जुड़ेंगे. ऐसे में भोपाल, जबलपुर और रायपुर से आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए इन टाइगर रिजर्व तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें :  यूपीआईटीएस 2025: पुरानी योजनाओं की दिखेंगी उपलब्धियां, नई स्कीमें भी होंगी लॉन्च

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को बड़ा फायदा 
इस परियोजना को मध्य भारत की सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है. क्योंकि यह एक्सप्रेसवे छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के व्यापारिक रूट को सीधे जोड़ेगा. जिससे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, संस्कारधानी जबलपुर और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को एक सूत्र में पिरो देगा. ऐसे में व्यापारिक, मेडिकल सुविधा और पर्यटन के लिहाज से दोनों राज्य और कनेक्ट हो जाएंगे। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *