Breaking
22 Nov 2026, Sun

भोपाल से रीवा-कोलकाता-पटना फ्लाइट को शानदार रिस्पॉन्स, 65% ऑक्यूपेंसी; दशहरा तक बुकिंग फुल

भोपाल

राजधानी भोपाल में स्थित राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एलायंस एयर लाइंस हवाई सेवी की रीवा, कोलकाता, पटना फ्लाइट को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। यानी राजधानी भोपाल से डायरेक्ट कनेक्टिविटी के साथ उड़ान भरने वाली इन फ्लाइट्स को 65 प्रतिशत तक आक्यूपेंसी मिल रही है। अगले महीने से शुरू हो रहे त्योहारी सीजन के बाद दिवाली दशहरा तक इन फ्लाइट्स में सीट बुकिंग की इंक्वायरी प्राप्त हो रही हैं।

राजधानी भोपाल से नवरात्रि के दिनों में कोलकाता जाने वाले यात्रियों को इस फ्लाइट का लंबे समय से इंतजार रहा है। एलायंस एयर द्वारा संचालित फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन सेवाएं देंगी। एलायंस एयर की ये सीधी फ्लाइट भोपाल से हर रविवार, सोमवार और बुधवार को संचालित की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  Ladli Behna Yojana में बड़ा बदलाव: 1250 की जगह अब मिलेगा 3000, जानें सारी बातें

भोपाल से कोलकाता सप्ताह में 6 दिन फ्लाइट
इस संबंध में भोपाल एयरपोर्ट के निदेशक आलोक त्रिपाठी का कहना है कि, इस रूट पर 72 सीटर एटीआर-72 विमान का उपयोग किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 70 यात्रियों को ले जाने की है। पटना के लिए शुरू हुई इस नई उड़ान ने भोपाल से कोलकाता के सफर को भी आसान बना दिया है। ऐसे में अब यात्रियों को भोपाल से कोलकाता और वापसी के लिए सप्ताह में छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) कनेुक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  इंदौर से जोधपुर, चंडीगढ़ और जम्मू की उड़ान 15 मई से होगी शुरू

ये रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल
-रविवार, सोमवार और बुधवार: इन तीन दिनों में फ्लाइट का रूट भोपाल-पटना-कोलकाता और वापसी में कोलकाता-पटनाभोपाल रहेगा।
-मंगलवार, गुरुवार और शनिवार: विमान सेवा भोपालरीवा- कोलकाता और वापसी में कोलकाता-रीवा-भोपाल रूट पर संचालित की जाएगी।

कोलकाता के लिए 6 दिन कनेक्टिंग फ्लाइट
पटना के लिए शुरू हुई इस नई उड़ान ने भोपाल से कोलकाता के सफर को भी आसान बना दिया है। अब यात्रियों को भोपाल से कोलकाता और वहां से वापसी के लिए सप्ताह में छह दिन (केवल शुक्रवार को छोड़कर) कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा मिल सकेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *