Breaking
20 Nov 2026, Fri

उज्बेकिस्तान से लखनऊ तक सेक्स रैकेट का नेटवर्क? मास्टरमाइंड लोला क्यूमोवा से जुड़े खुलासों ने मचाया हड़कंप

  लखनऊ

लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और एफआरआरओ (FRRO) की संयुक्त टीम ने उज्बेकिस्तान की नागरिक लोला क्यूमोवा (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी महिला पिछले एक साल से भारत में अवैध रूप से छिपकर रह रही थी और उस पर अलग-अलग राज्यों में फैला हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का नेटवर्क चलाने का गंभीर आरोप है। 

बेहद नाटकीय अंदाज में हुई लोला की गिरफ्तारी 
7 अगस्त को तुर्कमेनिस्तान की एक महिला इलाज के लिए लखनऊ के मिनर्वा क्लिनिक पहुंची थी. नए नियमों के मुताबिक विदेशी नागरिक के इलाज की जानकारी एफआरआरओ को देनी अनिवार्य थी. इस दौरान इलाज कराने आई महिला के साथ लोला ने अपना भारतीय पहचान पत्र (आधार कार्ड) रेफरेंस के तौर पर लगाया. क्लिनिक स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना एफआरआरओ को दी, जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर लोला को हिरासत में ले लिया। 

ये भी पढ़ें :  समाजवादियों का चरित्र दोहरा हो चुका है: मुख्यमंत्री योगी

शादी का दावा, लेकिन पति का अता-पता नहीं 
पूछताछ में सामने आया कि लोला का वीजा और पासपोर्ट काफी समय पहले एक्सपायर हो चुका था. भारत में अवैध रूप से रहने के लिए उसने जनक प्रताप सिंह नाम के व्यक्ति से शादी का दावा करते हुए भारतीय पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस) बनवा लिए थे. हालांकि, पुलिस की जांच में कथित पति का कोई सुराग नहीं मिला है. लोला का दावा है कि वह दो महीने पहले उसे छोड़कर भाग गया. पुलिस सभी दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि सरकारी मिलीभगत का पता लगाया जा सके। 

पुलिस का बयान 
डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक के अनुसार, आरोपी महिला ताशकंद (उज्बेकिस्तान) की निवासी है. पुलिस जांच में उसके पास से कई डिजिटल साक्ष्य मिले हैं, जो बताते हैं कि वह यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी अवैध गतिविधियों और अनैतिक देह व्यापार का नेटवर्क चला रही थी. लखनऊ में उसके राजाजीपुरम और सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दो अलग-अलग पते सामने आए हैं। 

ये भी पढ़ें :  CS ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मण्डलायुक्तों और CDOs के साथ प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की

डॉक्टर की सफाई 
प्लास्टिक सर्जन ने दी सफाई इस मामले में एक साल पहले ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट के भंडाफोड़ के दौरान प्लास्टिक सर्जन डॉ. विवेक गुप्ता का नाम भी सामने आया था. दोबारा लोला की गिरफ्तारी के बाद डॉ. विवेक ने अपनी भूमिका पर सफाई दी है। 

डॉक्टर का कहना है कि लोला उनके पास केवल लेजर टैटू रिमूवल और सांस की तकलीफ की वजह से नाक की सेप्टो राइनोप्लास्टी कराने आई थी. चेहरा बदलने या प्राइवेट पार्ट के ऑपरेशन जैसे आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और वैज्ञानिक रूप से असंभव हैं. उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी नागरिकों के इलाज की प्रक्रिया और एफआरआरओ पोर्टल के जटिल नियमों को लेकर डॉक्टरों में जागरूकता की कमी है। 

ये भी पढ़ें :  सेक्स रैकेट चलाने वाली दो बहनों के मामले में नए खुलासे, भोपाल सिंडिकेट की पूरी कहानी

ऐसे चल रहा था पूरा नेटवर्क 
बताया जा रहा है कि लोला बेहद शातिर तरीके से अपना नेटवर्क चला रही थी. वह उज्बेकिस्तान और नेपाल से महिलाओं को लखनऊ लाती थी. इसके बाद एक डॉक्टर की मदद से उनकी प्लास्टिक सर्जरी कराकर हुलिया बदल दिया जाता था. फिर उन्हें पॉश इलाकों के फ्लैटों में रखकर देह व्यापार कराया जाता था. जांच में सामने आया है कि लोला के खिलाफ उज्बेकिस्तान में भी लुकआउट नोटिस जारी है. उसके नेपाल और उज्बेकिस्तान के गिरोहों से संपर्क थे. अब एजेंसियां पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *