Breaking
18 Nov 2026, Wed

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिजुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

अनूपपुर 

 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगरपालिका परिषद बिजुरी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल की सहभागिता में आयोजित लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा में 5 हजार से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में तेज रफ्तार कार ने 3 दोस्तों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सहभागिता की। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् सहित देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें :  मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, भोलेनाथ को दिया बेटे की शादी का निमंत्रण

राज्य मंत्री  दिलीप जायसवाल ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर नागरिकों एवं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य के अनुरूप नागरिकों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर पालिका बिजुरी की अध्यक्ष मती सहबिन पनिका, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा  टी.आर. नाग, नायब तहसीलदार  लतेंद्र कुमार, नगर निरीक्षक बिजुरी  विकास सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी  पवन कुमार साहू सहित नगरपालिका परिषद बिजुरी का अमला भी आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रहा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *