Breaking
14 Nov 2026, Sat

अहमदाबाद में जलभराव पर अमित शाह सख्त, CM भूपेंद्र पटेल को लिखी चिट्ठी; मांगा स्थायी समाधान

 गांधीनगर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र गांधीनगर के तहत आने वाले अहमदाबाद के इलाकों में जलभराव की समस्या पर चिंता जताई है. उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, अहमदाबाद के महापौर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इसका स्थायी और सुनियोजित समाधान करने का आग्रह किया है। 

केंद्रीय गृह मंत्री कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अमित शाह ने अहमदाबाद के नए शहरी इलाके- बोपाल, अंबली, घुमा और शेला में भारी बारिश के बाद पैदा होने वाली जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया है। 

अमित शाह के संसदीय क्षेत्र गांधीनगर के तमाम इलाकों में बारिश में जलभराव से लोग जूझ रहे हैं. इसलिए अमित शाह ने सीएम के साथ नगर निगम के मेयर और  नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बार-बार होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। 

ये भी पढ़ें :  वीजा कैंसिल, पाकिस्तानियों को खोज-खोजकर वापस भेजें... अमित शाह का सभी मुख्यमंत्रियों को निर्देश

अहमदाबाद में जलभराव की समस्या
अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या सामने आई. हाल में हुई बारिश के दौरान करीब 18 इंच पानी बरसा था. भारी बारिश के कारण अंबली-बोपाल-घुमा-शेला इलाके में जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बता दें कि इन सभी इलाकों को साल  2021 में अहमदाबाद नगर निगम (AMC) की सीमा में शामिल किया गया था. भौगोलिक स्थिति और पुरानी जल निकासी व्यवस्था बेहतर न होने के कारण भारी बारिश के दौरान यहां पानी भरने की समस्या बार-बार सामने आती है. इसी को ध्यान में रखते हुए अमित शाह ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से इसके स्थायी समाधान की मांग की है। 

ये भी पढ़ें :  आचार्य विद्यासागर जी महाराज एक युग पुरुष थे, उन्होंने एक नए विचार और नए युग का प्रवर्तन किया: अमित शाह

जलभराव की समस्या का परमानेंट सॉल्युशन
विज्ञप्ति के मुताबिक, अमित शाह के निर्देश पर अहमदाबाद नगर निगम ने पूरे इलाके का सर्वेक्षण कराया और क्षेत्रवार वर्षाजल निकासी का मास्टर प्लान तैयार किया. इसके तहत उन इलाकों में जल निकासी व्यवस्था स्थापित करने की योजना बनाई गई, जहां फिलहाल ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। 

अहमदाबाद नगर निगम ने इस पूरे इलाके का हाइड्रोलॉजिकल सर्वे कराया और ज़ोन-वार स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया है. अहमदाबाद नगर निगम ने भी बताया कि इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां जरूरी उपाय किए जाएंगे। 

ये भी पढ़ें :  बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

एक्शन में नगर निगम

नया ड्रेनेज नेटवर्क- जिन इलाकों में जल निकासी का बुनियादी ढांचा नहीं है, वहां नया स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज नेटवर्क बनाया जाएगा.

जलवर्षा पाइपलाइन– बारिश के पानी की तेजी से निकासी के लिए आपस में जुड़ी नालियों, नई पाइपलाइनों और निकास मार्गों की व्यवस्था की जाएगी.

दीर्घकालिक उपाय- बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए गोटा-गोधावी नहर और साबरमती नदी के किनारे ड्रेनेज सिस्टम को जोड़ने की योजना शामिल की गई है.

विभाग के अनुसार, अमित शाह के निर्देशों पर एएमसी द्वारा की जा रही इस नियोजित और समयबद्ध कार्रवाई से आने वाले वर्षों में बोपाल, अंबली, घुमा और शेला के निवासियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *