15 अगस्त से पहले बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग, GRP-RPF ने बढ़ाई सुरक्षा

बिलासपुर.

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. तोरवा थाना, GRP और RPF की संयुक्त टीम ने साउथ बिहार एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान यात्रियों और उनके सामान की जांच की गई.

जांच के दौरान खतरनाक धारदार हथियार बरामद किए गए. बाबा धाम, देवघर से हथियार लाकर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने की सूचना के बाद पुलिस पहले से अलर्ट है. रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की लगातार जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  "गांव चलो घर-घर चलो", अभियान पर भाजपा नेताओ का मंडलों के बूथों पर प्रवास, वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत के कहा इस अभियान नाम में ही स्पष्ट संदेश मोदी की योजनाओं के साथ हर घर पहुंचाना

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिलासपुर पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी है. बस स्टैंड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है. पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा.

Share

Leave a Comment