मुंबई
गौहर खान और जैद दरबार टीवी इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल हैं. उनकी जोड़ी को फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है। हाल ही में दोनों नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में गेस्ट बने. यहां कपल ने एक दूसरे की पोल खोली, शादी पर बात की।
गौहर ने कैमरे पर पति को एक्सपोज किया. उन्होंने बताया कैसे शादी के दिन फोटो सेशन चल रहा था. मौलाना आ चुके थे. निकाह होने वाला था, तभी जैद वॉशरूम के लिए भागे। गौहर यहीं नहीं रुकी. उन्होंने जैद की अजीबोगरीब आदत का भी खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि जैद को उनके अंडरआर्म्स को सूंघने की आदत है।
गौहर ने कहा- जैद को लगता है मेरे अंडरआर्म्स हर वक्त फ्रेश रहते हैं. वो महकते हैं. जैद मेरे अंडरआर्म्स छूते हैं, सूंघते हैं।
एक्ट्रेस ने हंसते हुए बताया कि जैद पहले मेरे अंडरआर्म्स सूंघते हैं फिर अपनी बहन से कहते हैं- देख कितनी अच्छी खुशबू आ रही है। गौहर ने बताया कि जैद की बहन ये सब बातें सुनकर हैरान हो जाती है. वो कहती हैं- तुम दोनों क्या बकवास कर रहे हो।
बातचीत के दौरान कपल ने ऐज गैप को लेकर भी बात की. जब उनकी मुलाकात हुई थी जैद ने अपनी उम्र 24-25 साल बताई थी. जबकि वो 29 साल के थे। कपल का कहना है मीडिया में उनके ऐज गैप को लेकर गलत खबरें चलती हैं. जबकि उनके बीच बस 7 साल का फासला है। जैद पेशे से डांसर, कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं. कपल की शादी 2020 में हुई थी. उनके इस रिश्ते से दो बेटे हैं।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com