Breaking
24 Nov 2026, Tue

बीजेपी सांसद ने महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरा

लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदंबिका पाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बनाने का अवसर मिला। मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री रहे, जबकि अखिलेश यादव भी मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में तिरंगा यात्रा जैसा अभियान देखने को नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के ‘वंदे मातरम’ ने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उस समय देश में अलग-अलग भाषाएं, प्रांत, जातियां और धर्म थे, लेकिन तिरंगा और ‘वंदे मातरम’ ने सभी को एक सूत्र में बांधा। देश की आजादी के लिए लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेंका था।

बीजेपी सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान अब सरकारी इमारतों तक सीमित नहीं है, बल्कि जन आंदोलन बन चुका है। करोड़ों लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं और इसकी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। जगदंबिका पाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर में उन्होंने मोटरसाइकिलों और ट्रैक्टरों पर तिरंगा लेकर निकलते लोगों को देखा। यह किसी एक राजनीतिक दल का अभियान नहीं, बल्कि देश के लोगों की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें :  आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार को योगी सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने खुद किया उजागर, मचा हड़कंप

संविधान में आस्था होती तो जाति और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते
बीजेपी सांसद ने अखिलेश यादव पर संविधान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें संविधान में वास्तविक आस्था होती तो वह जातिवाद, समाज को बांटने और तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष वोट बैंक की राजनीति के लिए पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की राजनीति को आगे बढ़ाते हैं। महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को शासन में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में काम कर रहे हैं। जबकि विपक्ष इस तरह के प्रयासों का विरोध करता रहा है। उन्होंने परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों के विरोध को भी इसी राजनीतिक दृष्टिकोण से जोड़ते हुए अखिलेश यादव पर सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें :  यूपी में आयुष्मान भारत योजना बनी बड़ी राहत, 50 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को कैशलेस इलाज

विदेशी फंडिंग ले स्रोत की जानकारी मांगना अल्पसंख्यक विरोधी कैसे
भाजपा सांसद ने विदेशी अंशदान विनियमन कानून (एफसीआरए) का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेश से आने वाले धन के स्रोत और उसके इस्तेमाल की जानकारी तय करना पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़ा विषय है। इसे अल्पसंख्यक विरोधी बताकर राजनीति करना तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि संविधान को मजबूत करने के लिए पीएम मोदी के कार्यों से सीख लेने की जरूरत है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद संसद में संविधान दिवस मनाने की शुरुआत हुई। साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े शोध और स्मारक संस्थानों के निर्माण की दिशा में भी काम किया गया।

ये भी पढ़ें :  यूपी बना फूड प्रोसेसिंग का देश में नंबर-1 हब, 3.5 लाख इकाइयों का रिकॉर्ड

विभाजन विभीषिका दिवस को बताया इतिहास से सीख लेने का अवसर
विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2021 में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में याद करने का निर्णय लिया था। विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर, गांव और जमीन छोड़कर विस्थापित होना पड़ा और भारी जनहानि हुई। विभाजन की त्रासदी को याद करने का उद्देश्य किसी के खिलाफ नफरत पैदा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उस दौर की पीड़ा और हिंसा से सीख दिलाना है। देश को ऐसा भारत बनाने का संकल्प लेना चाहिए, जहां भविष्य में इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो और शांति, एकता तथा अखंडता कायम रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *