बोरा ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नर्सिंग छात्र – छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
लखनऊ
सीतापुर रोड स्थित बोरा ग्रुप परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज संस्थान की निदेशिका व समाजसेवी बिंदु बोरा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत छात्र – छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका व समाजसेवी बिंदु बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नर्सिंग के छात्र – छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा एवं राष्ट्रसेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सेवा तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाकर नर्सिंग छात्र – छात्राएं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने समारोह में मौजूद सभी छात्र -छात्राओं से सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह में प्रिंसिपल डॉ शीला तिवारी, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, आकाश सिंह एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं समेत कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गई।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com