Breaking
18 Nov 2026, Wed

गोंडा में बुर्का पहनाकर छात्राओं से डांस कराने पर बवाल, स्कूल प्रबंधक बोले- करोड़ों बार माफी मांगने को तैयार

गोंडा

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नॉलेज बीम अकादमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान छात्राओं ने बुर्का पहनकर अलग-अलग गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. विवाद खड़ा होने के बाद स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं और उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना था, किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था। 

ये भी पढ़ें :  खादी महोत्सव-2025: स्वदेशी उत्पादों व स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा खादी महोत्सव

नॉलेज बीम अकादमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पूरा मामला खोंडारे थाना क्षेत्र स्थित औसानी बुजुर्ग का है जहां स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा था. इसी क्रम में नॉलेज बीम अकादमी में भी स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया. यह वीडियो शाम को तेजी से वायरल होने लगा और चर्चा का विषय बन गया। 

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर, कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गंगा में चलने वाली सभी मोटर बोट पर लगेगी रेट लिस्ट

विवाद बढ़ता देख स्कूल प्रबंधक ने मांगी माफी
वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद नॉलेज बीम अकादमी के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपना एक वीडियो संदेश जारी कर मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका और छात्राओं का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना था, किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं था. उन्होंने वादा किया कि भविष्य में ऐसी गलती कभी दोहराई नहीं जाएगी। 

ये भी पढ़ें :  शेयर बाजार में भूचाल! सिर्फ 4 घंटे की ट्रेडिंग में निवेशकों को 4 लाख करोड़ रुपये का झटका

डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं: रामकृष्ण मौर्या
प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपने वीडियो बयान में कहा कि कार्यक्रम में नकाब पहनकर डांस करने वाली सभी लड़कियां हिंदू थीं और उनमें कोई भी मुस्लिम बच्ची शामिल नहीं थी. अगर इस प्रोग्राम से किसी मुस्लिम भाई या अन्य समुदाय को दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए बार-बार और करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *