Breaking
18 Nov 2026, Wed

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा आरएनटीयू परिसर, NCC, NSS, TNSD और SAC विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से सजा मंच

भोपाल

 रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय (RNTU) में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात NCC कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं परेड प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति श्री संतोष चौबे,  कुलपति प्रो. आर.पी. दुबे, कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी सहित अतिथि, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी संकल्प है। युवाओं को अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग राष्ट्र की प्रगति तथा समाज के कल्याण के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों की भूमिका ऐसे युवा तैयार करने की है, जो देश की विकास यात्रा में सक्रिय योगदान दे सकें।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में 3 दिन में 20 हजार वोटर्स की पहचान, मतदाता पत्रक डिजिटाइज किए गए

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.पी. दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदानों को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें :  इंदौर नगर निगम घोटाला: 34 करोड़ की संपत्ति अटैच, 15 से ज्यादा ठेकेदारों पर ED की कार्रवाई

वहीं विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. संगीता जौहरी ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प देता है। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, NCC कैडेट्स, स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान NCC कैडेट्स, NSS स्वयंसेवकों, TNSD और SAC के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे सभागार को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। समारोह में विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी रही। 

ये भी पढ़ें :  51 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा पथरिया बायपास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समारोह में ऑल इंडिया नॉर्थ ईस्ट साइनिक कैंप 2026 के विजेता NCC कैडेट्स को सम्मानित किया गया। उनकी उपलब्धि को विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बताया गया। NCC कैडेट्स द्वारा प्रस्तुत परेड और गार्ड ऑफ ऑनर समारोह में आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का समापन सुबह 10 बजे हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने विश्वविद्यालय परिसर में देशभक्ति, एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *