Breaking
22 Nov 2026, Sun

नम्रता सिंह का गोंड ST प्रमाण पत्र सही, छानबीन समिति ने जांच के बाद सुनाया फैसला

मोहला-मानपुर.

जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद में बड़ा अपडेट सामने आया है। शिकायतों के बाद लंबे समय चली जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति ने नम्रता के गोंड अनुसूचित जनजाति के दावे को सही माना है।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जैन के जाति प्रमाण पत्र को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ताओं ने उनके अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र पर सवाल उठाते हुए दस्तावेज, पारिवारिक पृष्ठभूमि और स्थानीय रिकॉर्ड की जांच की मांग की थी। मामला उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति तक पहुंचा। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों, सरकारी रिकॉर्ड और सामने रखे गए साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। मामले में सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों को अपना पक्ष और दस्तावेज रखने का अवसर भी दिया गया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में युवती से जंगल में डरा-धमकाकर अनाचार, शिकायत के बाद गिरफ्तार

अब 19 अगस्त को समिति की ओर से जारी आदेश में नम्रता सिंह के गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र की पात्रता को सही माना गया है। जांच में सामने आए रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर समिति ने उनके जाति दावे को स्वीकार किया है। अब जांच समिति के निष्कर्ष के बाद इस मामले में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। यानी जिस जाति प्रमाण पत्र को लेकर चुनाव के बाद शिकायतें हुईं और जांच की प्रक्रिया शुरू हुई, उसी मामले में उच्च स्तरीय जांच के बाद नम्रता सिंह का गोंड ST जाति दावा सही पाया गया है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *