Breaking
25 Nov 2026, Wed

होर्मुज नहीं, इस बार बाब अल-मंदेब रूट से भारत पहुंचा क्रूड ऑयल से भरा टैंकर

नई दिल्ली
भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड को हाई रिस्क बाबा-अल-मंदेब स्ट्रेट से सुरक्षित रूप से पार कराया. इंडियन नेवी ने X पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है कि 20 अगस्त को नौसेना की मिशन तैनात यूनिट ने टैंकर की सुरक्षित आवाजाही पर नजर रखी। 

बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य लाल सागर, हिंद महासागर और स्वेज नहर को जोड़ने वाला एक बहुत ही खास समुद्री मार्ग है. भारत के लिए रणनीतिक रूप से इसकी अहमियत इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि पश्चिम एशिया से आने वाले तेल और दूसरे जरूरी सामान की सप्लाई इस समुद्री रास्ते से ही प्रभावित होती है. यानी यहां अगर किसी तरह का तनाव या जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई तो उसका असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा. ऐसे में, शिपिंग लागत और तेल की कीमतों पर असर पड़ेगा. ऐसे में इस रणनीतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए भारतीय नौसेना लगातार इस इलाके में निगरानी और सुरक्षा अभियान चला रही है। 

ये भी पढ़ें :  देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वही चक्रवाती तूफान लाएगा तबाही, 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

20 अगस्त को मिशन पर तैनात भारतीय नौसेना की एक यूनिट ने जोखिम वाले बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्यम से कच्चे तेल के टैंकर एमटी सनमार हेराल्ड की सुरक्षित आवाजाही पर नजर रखी. होर्मुज की बजाय बाब-अल-मंदेब क्षेत्र से तेल की आवाजाही भारत के लिए कूटनीतिक रूप से भी बहुत खास है. पश्चिम एशिया में तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर असर पड़ा है. इसका असर भारत में भी देखने को मिला है. ऐसे में, बाब-अल-मंदेब क्षेत्र भारत के लिए बहुत अहम हो जाता है. हालांकि, यह रास्ता भी जोखिम के खाली नहीं है. यहां हूती हमलों और सुरक्षा का खतरा बना रहता है। 

ये भी पढ़ें :  भारत ने अब ऑयल सेक्टर में चीन को पीछे छोड़ बाजी मार ली, दुनियाभर की ऑयल कंपनियों की नजर .......

भारत एक ही समुद्री रास्ते पर निर्भर नहीं होना चाहता, ऐसे में यह रास्ता भारत के लिए अहम है. बाब-अल-मंदेब क्षेत्र के जरिए आने वाले समय में अगर सप्लाई सुरक्षित रहती है तो भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए वैकल्पिक रास्ता बना सकता है. ऐसे में, इस इलाके में भारतीय नौसेना की निगरानी और तेल टैंकरों की सुरक्षित आवाजाही रणनीतिक रूप से बहुत ही खास हो जाती है। 

ये भी पढ़ें :  तालिबान ने चीनी कंपनी का 25 साल का तेल कॉन्ट्रैक्ट रद्द करके सिखाया सबक, बीजिंग की अकड़ लगी ठिकाने

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *