Breaking
23 Nov 2026, Mon

CSP नेहा पच्चीसिया के सस्पेंशन के पीछे कौन हैं ये महिला IPS? चौथे प्रयास में पास की UPSC

कटनी 
 कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया MPPSC पास कर पुलिस सेवा में कदम रखने से पहले एयर होस्टेस थीं. अभी वह जमीन धोखाधड़ी के विवादों में सस्पेंड हैं. इसी वजह से वह चर्चा में हैं. नेहा के अलावा IPS अनु बेनीवाल भी मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई हैं. क्योंकि उन्होंने ही नेहा पच्चीसिया के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच पूरी की. ऐसे माना जा रहा है कि उनकी सटीक रिपोर्ट के आधार पर ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नेहा को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं. आइए जानते हैं कि अनु बेनीवाल कौन हैं और उनके यहां तक पहुंचने की पूरी कहानी। 

ये भी पढ़ें :  स्वतंत्रता दिवस पर पुराना वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR

अनु बेनीवाल को चौथे प्रयास में मिली सफलता
अनु बेनीवाल का जन्म दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ था. वह मध्यमवर्गीय परिवार से आती थीं. बताया जाता है कि उनके पिता का कारोबार बंद हो गया था. इसके बाद परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उनकी मां ने सिलाई करके पढ़ाई में योगदान दिया. उनका सिविल सेवा तक पहुंचने का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. वे पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहीं, लेकिन देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली यूपीएससी (UPSC) परीक्षा को पास करना आसान नहीं था. अनु को शुरुआती तीन प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें :  जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के प्रयास अंतिम दौर में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेकिन कहते हैं न कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. अनु ने अपनी गलतियों से सीखा, अपनी कमजोरियों पर काम किया और साल 2021 की यूपीएससी परीक्षा में अपने चौथे प्रयास में 217वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। 

पति भी हैं IPS
अनु बेनीवाल के पति आयुष जाखड़ भी 2022 बैच के ही आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं. अनु बेनीवाल अभी जबलपुर में एएसपी (ASP) के पद पर तैनात होकर अपनी कड़क कार्यशैली और सख्त फैसलों के लिए जानी जाती हैं। 

ये भी पढ़ें :  IAS नेहा मीणा को तीसरे ट्रांसफर में मिली कलेक्टरी, फील्ड में सक्रियता और काम के लिए मिल चुके हैं कई पुरस्कार

सख्त मिजाज से जीता भरोसा
अनु बेनीवाल ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. चाहे ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करनी हो या प्रशासनिक लापरवाही पर लगाम कसनी हो, वे हमेशा आगे रहकर काम करती हैं. हालिया सीएसपी नेहा पच्चीसिया निलंबन मामले में भी उनकी निष्पक्ष और मजबूत रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया कि वे किसी भी दबाव में आए बिना काम करती हैं. अपनी मेहनत, लगन और हिम्मत के दम पर वह आज लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुकी हैं। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *