Breaking
26 Nov 2026, Thu

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! ट्रैक्टर पर मिलेगी ₹2.45 लाख तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

सीधी
 मध्य प्रदेश सरकार किसानों की खेती को आसान बनाने के लिए लगातार नई योजनाएं चला रही है. इसी क्रम में उद्यान विभाग द्वारा किसानों को मिनी ट्रैक्टर सहित विभिन्न कृषि उपकरणों पर अनुदान दिया जा रहा है. यह योजना विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए फायदेमंद बताई गई है. सीधी के वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी प्रतीक्षा मिश्रा ने लोकल 18 को बताया कि 20 पीटीओ एचपी तक के फोर व्हील ड्राइव मिनी ट्रैक्टर की खरीद पर पात्र किसानों को सब्सिडी दी जा रही है. करीब 4.90 लाख रुपये की लागत वाले मिनी ट्रैक्टर पर अनुसूचित जनजाति, लघु और सीमांत किसानों को 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 2.45 लाख रुपये तक का अनुदान मिल सकता है. वहीं अन्य किसानों के लिए 40 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है, जिसकी अधिकतम सीमा 1.96 लाख रुपये बताई गई है। 

ये भी पढ़ें :  कन्या महाविद्यालय में एनसीसी दिवस पर प्रेरक और जीवंत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ

योजना के तहत केवल मिनी ट्रैक्टर ही नहीं बल्कि दूसरे कृषि उपकरणों पर भी किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है. 8 बीएचपी के पावर टिलर पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है. करीब दो लाख रुपये की लागत वाले इस उपकरण पर पात्र श्रेणी के किसानों को अधिकतम एक लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है. अन्य किसानों के लिए 40 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान बताया गया है. इसी तरह पावर नैपसैक स्प्रेयर और पावर-संचालित ताइवान स्प्रेयर जैसे उपकरणों पर भी अनुदान दिया जा रहा है. 20 हजार रुपये प्रति यंत्र की लागत पर 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 10 हजार रुपये तक अनुदान का लाभ मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें :  अष्‍टमी तिथि को मां पाटेश्‍वरी के दर्शन करने पहुंचे सीएम योगी, गायों को अपने हाथ से खिलाया चारा

घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीयन करना होगा. इसके लिए किसान https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/new पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पंजीयन के बाद संबंधित योजना और कृषि यंत्र का चयन करना होगा. आवेदन प्रक्रिया में किसान की पात्रता और उपलब्ध लक्ष्य के अनुसार चयन किया जाता है और कई मामलों में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों का चयन होता है। 

ये भी पढ़ें :  नेशनल पॉवर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के जानकार समझाएंगे पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना

ये दस्तावेज जरूरी
आवेदन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाते की प्रति, खसरा और भूमि संबंधी दस्तावेज और मोबाइल नंबर जरूरी हैं. अनुसूचित जाति या जनजाति के किसानों को जाति प्रमाणपत्र भी देना होगा। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *