डोडा में बड़े ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की आतंकियों को चेतावनी, बोले- ‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’

डोडा
जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. शनिवार को डोडा जिले के ऊंचाई वाले इलाके से पाकिस्तान के एक संदिग्ध जैश-ए-मोहम्मद आतंकी का शव बरामद किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, शव भद्रवाह घाटी को उधमपुर और कठुआ से जोड़ने वाले दूरदराज सेओजधार जंगल में मिला। 

यह कार्रवाई सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान हुई. पुलिस के मुताबिक, जिस आतंकी के अवशेष मिले हैं, उसे पहले ही एक संयुक्त अभियान में मार गिराया गया था. बाद में सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया और उसके अवशेष बरामद किए। 

ये भी पढ़ें :  रुद्रप्रयाग: चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, 2 की मौत, 8 को सकुशल बचाया गया, राहत-बचाव कार्य जारी

SOG, RR और CRPF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा, कि SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की टीमों ने मिलकर आतंकी के अवशेष बरामद किए. पुलिस ने पोस्ट में लिखा, 'You Can Run But You Can't Hide',यानी आतंकी भाग तो सकते हैं, लेकिन सुरक्षा बलों से बचकर छिप नहीं सकते। 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली के एयरपोर्ट से ईडी ने 3,558 करोड़ रुपये के घोटाले के कथित मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार

मौके से बरामद हुई M4 कार्बाइन 
सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को अमेरिका में बना M4 कार्बाइन राइफल भी बरामद हुआ. पुलिस के मुताबिक, यह हथियार भी उसी ऑपरेशन के दौरान मिला है. यानी तलाशी अभियान में सुरक्षा बलों के हाथ एक आतंकी के अवशेष के साथ एक आधुनिक राइफल भी लगी है. डोडा का सेओजधार इलाका ऊंचाई और घने जंगलों वाला है। 

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 24वीं किस्त 15 मई 2025 को जारी होगी

यह इलाका भद्रवाह घाटी से उधमपुर और कठुआ के हिस्सों की तरफ जुड़ता है.  ऐसे दुर्गम इलाकों में आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों को लंबे सर्च ऑपरेशन चलाने पड़ते हैं. फिलहाल सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद इलाके में तलाशी और जांच की जा रही है. बरामद हथियार और आतंकी से जुड़ी जानकारी की भी जांच की जा रही है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment