Breaking
20 Nov 2026, Fri

सीएम भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, नियमित और जरूरी जांच के बाद मिलेगी छुट्टी

चंडीगढ़

पंजाब के सीएम भगवंत मान गुरुवार को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए। उनका स्वास्थ बिलकुल ठीक है। वे कुछ नियमित और जरूरी जांच के लिए अस्पताल गए हैं। टेस्ट के बाद अस्पताल से उनकी छुट्टी हो जाएगी।

अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़ें :  LoC पर लैंडमाइन से गंवाया पैर, फिर शॉट पुट में जीता गोल्ड; सोमन राणा ने सुनाई संघर्ष की कहानी

दिल्ली से लौटने पर भी सेहत बिगड़ने की बात आई थी सामने इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी। ये भी सूचना मिली थी कि उन्हें दिल्ली वापस लेकर जाना पड़ा था। हालांकि सीएम ऑफिस की तरफ से इसे मानने से मना कर दिया गया।

जिसके बाद बठिंडा में रैली के दौरान सीएम ने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा था कि अगर मैं चलता हुआ बूट का फीता बांधने के लिए बैठ जाता हूं तो कहते हैं भगवंत मान गिर गया। बताओ यारो। मैं ऐसे नहीं बैठता, मैं तो आपकी जड़ों में बैठूंगा। सीएम ने कहा कि यह आपका प्यार है। यह मेरे से नहीं डरते हैं, यह आपसे डरते हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि इसके साथ यह लोग हैं।

ये भी पढ़ें :  राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में विशेष कोर्ट में सुनवाई टली, 3 अप्रैल को दी गई अगली तारीख

2022 में पेट दर्द के बाद भी हुए थे एडमिट भगवंत मान को 20 जुलाई 2022 की रात को पेट में तेज दर्द के बाद दिल्‍ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां गैस्ट्रो डॉक्टर ने उनका इलाज किया था। उन्हें पेट में इंफेक्शन बताया गया था।

AAP के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं सीएम मान पंजाब CM भगवंत मान हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वह पिछले 1 महीने से लगातार चुनाव में व्यस्त चल रहे हैं। पार्टी इस बार हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सीएम का ससुराल भी हरियाणा के पिहोवा में है। वहीं पंजाब से लगती सीटों की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *