Breaking
15 Nov 2026, Sun

एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह ने जीता सिल्वर, शूटऑफ में चूका गोल्ड

नागोया
एशियन गेम्स 2026 में ईशा सिंह ने सिल्वर मेडल जीत लिया है। महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में उन्होंने 38 का स्कोर हासिल किया। गोल्ड मेडल जीतने वाली चीनी खिलाड़ी का भी स्कोर 38 ही था, लेकिन शूटऑफ में बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें गोल्ड मेडल दिया गया। इस इवेंट में ईशा के अलावा मनु भाकर और राही भी थीं, लेकिन दोनों क्वालिफाइंग राउंड में ही बाहर हो गईं। ऐसे में भारत की पूरी उम्मीदें ईशा पर ही थीं और उन्होंने साबित किया कि वह अकेले ही देश की उम्मीदों का बोझ उठा सकती हैं। वह एशियन गेम्स में पहले भी सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :  चेन्नइयन को मोहम्मडन एससी के खिलाफ घर पर खेलने का मिलेगा फायदा

चौथे नंबर पर खिसकने के बाद की वापसी
फाइनल राउंड में ईशा ने शानदार शुरुआत की, लेकिन तीसरे सेट में चीनी शूटर से पीछे हो गईं। इसके बाद उनकी लय बिगड़ी और वह चौथे स्थान पर खिसक गईं। यहां से उन्होंने दमदार वापसी की और 9 सीरीज के बाद उनका स्कोर कोरिया की खिलाड़ी के बराबर था। दोनों ने 34 अंक हासिल किए थे। ऐसे में शूटऑफ के जरिए ब्रान्ज मेडल के विजेता का फैसला हुआ। यहां ईशा ने जीत हासिल की और कोरियाई खिलाड़ी को कांस्य पदक दिया गया।

ये भी पढ़ें :  एशियन गेम्स 2026 से पहले भोपाल में भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम तैयारी शिविर

गोल्ड के लिए कांटे की टक्कर
ईशा ने अपनी आखिरी सीरीज में 5 में से 4 निशाने सही लगाए। वहीं, चीनी खिलाड़ी 3 शॉट ही लगा सकी। दोनों का स्कोर 38-38 पर बराबर हो गया। इसके बाद शूटऑफ में ईशा को हार का सामना करना पड़ा और चीनी खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। हालांकि, ईशा ने जिस तरह का प्रदर्शन किया। उसके बाद इस सिल्वर मेडल से उन्हें गोल्ड जीतने से कम खुशी नहीं हो रही होगी।

मुश्किल से फाइनल राउंड में पहुंची थीं
इस इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में ही मनु भाकर और राही बाहर हो गई थीं। इस इवेंट में कुल 44 शूटर्स ने हिस्सा लिया था। केवल टॉप आठ शूटर्स को ही फाइनल के लिए क्वालिफाई करना था। ईशा ने आठवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। यहां भी उनका स्कोर चीनी ताइपे की येन-चिंग चेंग के साथ 580 प्वाइंट्स पर बराबर था, लेकिन ज्यादा 'बुल्सआई' हिट करने के कारण वह फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं। ईशा ने 22x हिट किए थे, जबकि चेंग ने 20x स्कोर किया था।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *