Breaking
24 Nov 2026, Tue

वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ा बुलडोजर एक्शन, मुस्लिम बहुल इलाके में 10 भवन ध्वस्त

 वाराणसी

वाराणसी में सोमवार को कचहरी चौराहे के पास बड़े लेवल पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. कचहरी चौहारे के पास मुस्लिम बहुल इलाके में एक साथ छह बुलडोजर और एक पोकलेन मशीन की मदद से 10 बिल्डिंग्स को डिस्मेंटल करने की कार्रवाई शुरू की गई. कार्रवाई के दौरान कुछ भवनों पर लोगों ने खुद ही हथौड़े चलाकर निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया. वहीं, कई लोग अपने घरों और दुकानों से सामान निकालते नजर आए। 

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास: एक्सप्रेसवे, मेट्रो और रैपिड रेल से बदली तस्वीर

दरअसल, संदहा से कचहरी चौराहे तक करीब 10 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है. इसका अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है, लेकिन पुलिस लाइन से कचहरी चौराहे के बीच करीब 300 मीटर का हिस्सा बाकी था. इस हिस्से में स्थित 10 भवनों को वाराणसी नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित किया गया था. अब इन्हीं भवनों को हटाकर सड़क चौड़ीकरण का रास्ता साफ किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  15 मौतों के बाद बड़ा एक्शन! 15 दिन का नोटिस खत्म, लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर चला बुलडोजर

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि संदहा से कचहरी चौराहे तक प्रस्तावित 10 किलोमीटर की सड़क में अब केवल 300 मीटर का हिस्सा शेष है. सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने 10 मकान जर्जर हालत में थे, जिन्हें डिस्मेंटल किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि डिस्मेंटलिंग का काम आज ही पूरा कर लिया जाएगा। 

केके सिंह के मुताबिक, पूरी सड़क चौड़ीकरण परियोजना करीब 250 करोड़ रुपये की है. इसमें अब तक 80 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किए जा चुके हैं. पीडब्ल्यूडी का लक्ष्य अक्टूबर के अंत तक सड़क निर्माण का काम पूरा करने का है। 

ये भी पढ़ें :  'चारा क्रांति' से आत्मनिर्भर होंगी गोशालाएं, तीन गुना बढ़ेगी नैपियर घास की पैदावार

हालांकि कार्रवाई के दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित होने से कचहरी जाने वाले वकीलों ने नाराजगी जताई. वकीलों ने कार्रवाई के तरीके पर सवाल उठाते हुए इसे मनमानी बताया। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *