Breaking
15 Nov 2026, Sun

GST की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली की शिकायत पर दो सु​प्रिटेंडेंट सस्पेंड

रायपुर

छत्तीसगढ़ में कारोबारियों से अवैध वसूली की शिकायत पर सेंट्रल जीएसटी ने दो सु​प्रिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई के बाद अब सेंट्रल जीएसटी ने छत्तीसगढ़ में पदस्थ अफसरों पर निगरानी बढ़ा दी है.

बताया जा रहा कि प्रदेश में सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी कारोबारियों से जबरिया वसूली कर रहे हैं, उन्हें डरा धमकाकर मोटा पैसा मांग रहे हैं. ऐसी शिकायत वित्त मंत्री ओपी चौधरी को मिली. इसके बाद चौधरी ने इसकी शिकायत दिल्ली में की. मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई.

ये भी पढ़ें :  ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं‘ की गूंज मुंगेली में… प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में आशीर्वाद लेने पहुँचे डिप्टी CM अरुण साव

इस मामले में सेंट्रल जीएसटी के छत्तीसगढ़ में पदस्थ सु​प्रिटेंडेंट पल्लव पारगनिहा और आशीष पाठक को लिप्त पाया गया. दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया. बता दें कि दोनों अफसर लंबे समय से छत्तीसगढ़ में कार्यरत हैं.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *