Breaking
27 Nov 2026, Fri

प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर से पहली बार पेरिशेबल कार्गो से यूएई सब्जी भेजी गई

इंदौर
प्रदेश की वाणिज्यिक राजधानी इंदौर से पहली बार पेरिशेबल कार्गो से यूएई सब्जी भेजी गई। शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से 456 किलो करेला भेजा गया। परेशिबल कार्गो के कारण जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं भी अब देश और विदेश भेजना आसान हुआ है। यह पहली बार था जब इतनी बड़ी संख्या में करेला विदेश भेजा गया।

ये भी पढ़ें :  आयुष्मान खुराना की कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ में झंझटों और गलतफहमियों का धमाका

देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सप्ताह में चार दिन शारजाह की उड़ान संचालित होती है। शनिवार देर रात्रि शारजाह जाने वाली उड़ान से 120 बाक्स में 456 किलो करेला भेजा गया है।
 
यह करेला भोपाल की कंपनी द्वारा दुबई के लिए भेजा गया है। यह उड़ान से शारजाह पहुंचेगा और वहां से दुबई के सेंट्रल फ्रुट एंड वेजिटेबल मार्केट में जाएगा। दुबई की सीधी उड़ान बंद होने से शारजाह की उड़ान से करेला यूएई भेजा गया है।

ये भी पढ़ें :  सोनम रघुवंशी की फेरों वाली साड़ी होली में जलाई, राजा रघुवंशी हत्याकांड पर परिवार का बड़ा फैसला

गौरतलब है कि इंदौर एयरपोर्ट पर नया कार्गो टर्मिनल दो हिस्सों में बना है।1700 वर्गमीटर क्षेत्र में डोमेस्टिक कार्गो टर्मिनल और 300 वर्गमीटर क्षेत्र में पेरिशेबल कार्गाे टर्मिनल बना है। पेरिशेबल कार्गो की वजह से देश और विदेश जल्दी खराब होने वाली वस्तुएं भेजना आसान हुआ है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *