Breaking
11 Nov 2026, Wed

त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर के यात्रियों को मिलेगी राहत

ग्वालियर
 त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक अनारक्षित और दूसरी आरक्षित ट्रेन होगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव ग्वालियर सहित झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इससे ग्वालियर से दिल्ली जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रानी कमलापति व इटारसी से यात्रियों को मिलेगा विशेष लाभ

6 फेरे लगाएगी अनारक्षित विशेष ट्रेन
झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन छह फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 01901 झांसी से सात, आठ, नौ, 11, 12 और 13 नवंबर को रात 7:20 बजे रवाना होगी।

यह रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह तीन बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :  मंत्रि-परिषद ने म.प्र. लोक सेवा पदोन्नति नियम, 2025 का किया अनुमोदन

वापसी में गाड़ी संख्या 01902 दिल्ली से आठ, नौ, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे चलेगी। यह दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी और 1:02 बजे झांसी के लिए रवाना होगी।

वहीं ललितपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच आरक्षित विशेष ट्रेन एक फेरा लगाएगी। यह 10 नवंबर को ललितपुर से शाम 5:10 बजे रवाना होकर रात 9:15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में 11 नवंबर को दिल्ली से सुबह 4:25 बजे चलकर दोपहर एक बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 20 कोच रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  दो मंजिला मालगाड़ी से बदलेगी देश की तस्वीर! चीन-अमेरिका से अलग भारत का DFC मॉडल, जानें आपकी जिंदगी पर असर

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *