Breaking
11 Nov 2026, Wed

रेलवे स्टेशन पर रील बनाने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, झांसी मंडल ने दी सख्त चेतावनी

ग्वालियर
 इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता और अधिक व्यूज पाने की होड़ अब रेलवे परिसर में वीडियो बनाने वालों को भारी पड़ सकती है। रेलवे स्टेशन, ट्रेन और पटरियों पर रील या व्लाग बनाने के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर झांसी मंडल ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें :  वित्तीय वर्ष 2024-25 में पमरे की प्रमुख उपलब्धियां, नई रेललाइन निर्माण, स्क्रैप बिक्री, संड्री आय एवं ट्रैक रिन्यूवल में सर्वश्रेष्ठ वृद्धि दर्ज हुई

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश, खतरनाक स्टंट और अनधिकृत शूटिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर कुछ यूट्यूब चैनलों और अन्य मंचों के माध्यम से रेल परिचालन से जुड़ी सामग्री वायरल की जा रही है। इनमें कई बार अधूरी जानकारी, भ्रामक दावे और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया जाता है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में 12 साल की बच्ची अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *