Breaking
17 Nov 2026, Tue

शेयर बाजार में खुलते ही तूफानी तेजी, इन 10 शेयरों ने निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न

मुंबई 
शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को धुआंधार शुरुआत की है. बाजार के दोनों इंडेक्स अपने पिछले बंद की तुलना में तेजी लेकर ग्रीन जोन में ओपन हुए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स खुलते ही 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी करीब 130 अंकों की तेजी लेकर कारोबार की शुरुआत की. ओपनिंग मार्केट में लार्ज कैप कैटेगरी में शामिल भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, ट्रेंट जैसे शेयर गदर मचाते दिखे। 

82000 के पार पहुंचा Sensex
शेयर मार्केट की धुआंधार ओपनिंग के दौरान बीएसई का सेंसेक्स इंडेक्स अपने पिछले बंद 81,592 की तुलना में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त लेकर 81,810 पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही सेकंड में इसने रॉकेट सी रफ्तार पकड़ ली. खबर लिखे जाने तक ये 639 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए 82,231 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। 

ये भी पढ़ें :  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने निर्माण की जा रही सुरंग का किया इन्स्पेक्शन

निफ्टी ने भी दिखाया दम 
न सिर्फ BSE Sensex, बल्कि एनएसई के 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी ने भी सोमवार को ओपनिंग के साथ ही अपना दमखम दिखा दिया. ये NSE Nifty अपने पिछले शुक्रवार के बंद 25,144 की तुलना में उछलकर 25,206 पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए ये झटके में छलांग लगाकर 25,310 के लेवल पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। 

शुरुआती कारोबार के टॉप-10 स्टॉक
Share Market Rally के दौरान शुरुआती कारोबार में गदर मचाने वाले टॉप स्टॉक की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Bharti Airtel Share (2.70%), Asian Paints Share (2.40%), Eternal Share (1.50%), SBI Share (1.35%) और Kotak Bank Share (1.30%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे। 

ये भी पढ़ें :  शुभेंदु अधिकारी अपनाएंगे योगी मॉडल, गुजरात और आंध्र प्रदेश की नीतियों से बदलेगा बंगाल

दूसरी ओर बीएसई की मिडकैप कैटेगरी में शामिलल Apl Apollo Share (2%), Alkem Share (1.30%) की तेजी लिए हुए दिखाई दिए. तो वहीं स्मॉलकैप कैटेगरी में Ather Energis Share (2.60%), PPL Pharma Share (2.20%) और KPR Mill Share (2.10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे। 

विदेश से मिले थे गुड सिग्नल
शेयर बाजार में इस तूफानी तेजी के संकेत पहले से ही विदेशों से मिल रहे थे. सेंसेक्स-निफ्टी के लिए प्रमुख संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) अपनी ओपनिंग के साथ ही तेज रफ्तार से भाग रहा था. इसके शुरुआत की बात करें, तो ये 100 अंक की तेजी में नजर आया था. इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आई है, जिससे शेयर बाजार निवेशकों का सेंटीमेंट सुधरा है। 

ये भी पढ़ें :  MP में एक बार फिर IAS अफसरों के तबादले, 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियाँ बदलीं

खबर लिखे जाने तक ब्रेंड क्रूड ऑयल की कीमत (Brent Crude Oil Price) फिसलकर 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रहा था. इसके अलावा WTI Crude Oil Price भी सस्ता हुआ है और ये 87 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. नेचुरल गैस प्राइस अपडेट पर नजर डालें, तो इसकी कीमत में जोरदार 2.50 फीसदी की गिरावट आई है औऱ ये 3.157 डॉलर पर आ गई है। 

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *