Breaking
16 Nov 2026, Mon

मुरैना में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

 मुरैना
 नेशनल हाईवे-44 पर धौलपुर रोड स्थित एसआरडी कॉलेज के सामने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे चलती स्लीपर बस में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अधिकांश यात्री सो रहे थे। धुआं भरने पर यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
बस आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी

ये भी पढ़ें :  खनिज संपदा और निवेश से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन को नई गति दे रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जानकारी के अनुसार, बस आगरा से ग्वालियर की ओर जा रही थी। सरायछौला और एसआरडी कॉलेज के बीच अचानक बस के टायर में आग लग गई। जब तक चालक बस रोक पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया। कॉलेज के पास बस रुकते ही यात्री बाहर निकलने के लिए दौड़ पड़े।

ये भी पढ़ें :  वन परिक्षेत्र चितरंगी के जंगलों में लगी भीषड़

सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी।

यात्रियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ब्रेक सिस्टम से निकली चिंगारी आग लगने की वजह बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  संघर्ष से सफलता तक : बालिका गृह की बेटियों ने जीता अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *